Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर देश के नाम राष्ट्रपति का संबोधन, कही ये बड़ी बाते !

74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कई महत्वपूर्ण बातें साझा की। उन्होंनें समस्त देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए अपने संबोधन की शुरुवात की। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि, गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर हम अपने देश की उपलब्धियों का उत्सव मनाते है।

- Advertisement -

राष्ट्रपति नें किया देश के वीर जवानों को सलाम

राष्ट्रपति नें बहादुर जवानों की सराहना करते हुए कहा, “मैं किसानों, मजदूरों, वैज्ञानिकों की भूमिकाओं की सराहना करती हूं, जिनकी सामूहिक शक्ति हमारे देश को जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान की भावना के अनुरुप आगे बढने में सक्षम बनाती है।”

देश की सुरक्षा करने वाले वीर सैनिकों की तारीफ करते हुए उन्होंनें कहा कि, सदैव त्याग और बलिदान के लिए तत्पर रहने वाले वीर जवानों पर समस्त देशवासियों को फक्र की अनुभूति होती है।

अनेक भाषाओं ने देश को एक बनाने का काम किया

देश के नाम संदेश देते हुए राष्ट्रपति ने अनेकता में एकता की बात कही। उन्होंनें कहा कि, “अनेक पंथों और भाषाओं ने देश को तोड़ने का नहीं बल्कि जोड़ने का कार्य किया है। भारत के लोकतंत्र को मज़बूती देने में इसकी अहम भूमिका रही है। एक समय गरीबी और निरक्षरता से जूझ रहा भारत, आज विश्व पटल पर आत्मविश्वास के साथ अपना परचम लहरा रहा है।”

महिलाओं का योगदान भारत के विकास में महत्वपूर्ण

आज के दौर में महिलाएं पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रहीं हैं। महिला सशक्तीकरण के इस दौर में महिला और पुरुष के बीच समानता केवल नारों तक सीमित नहीं हैं। अनेक क्षेत्रों में योगदान अतुलनीय रहा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें