Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बचपन में रंगभेद के ताने, बाथरूम में खाती थीं खाना, फिगर देखना चाहता था डायरेक्टर, प्रियंका चोपड़ा की अनसुनी कहानियां

मशहूर ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की आज 41 साल की हो गईं। बचपन में उन्हें सांवले रंग के कारण ताने सुनने पड़े। बाथरूम में छिपकर खाना खाना पड़ा। पिता ने जींस जब्त कर लिए। घऱ पर पाबंदी में रहीं। फिल्मों में आईं तो प्रोड्यूसर ने उनका फीगर देखना चाहा। इन सारी मुश्किलों से पार पाकर आज दुनिया की फलक पर चमक रही हैं प्रियंका चोपड़ा। चलिए उनके संघर्ष की पूरी कहानी आपको बताते हैं।

- Advertisement -

 

18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में जन्मीं प्रियंका सांवली रंगत के कारण बचपन में ही रंगभेद और भद्दे कमेंट का शिकार हुईं। 13 साल की उम्र में जब उन्हें अमेरिका पढ़ने भेजा गया तो उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ा। अमेरिकन बच्चों से परेशान होकर प्रियंका बाथरूम में छिपकर लंच करती थीं। तीन साल अमेरिका में गुजारने के बाद जब उनकी लाइफ स्टाइल थोड़ी मॉडर्न हुई तो पिता ने घर से निकलने और जींस पहनने पर ही पाबंदी लगा दी।

हालांकि इन कठिन हालातों में भी प्रियंका ने अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा। वे कभी टूटी नहीं और अपने हुनर और लगन ने महज 18 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड बन मिसाल कायम की। लेकिन उसके बाद जब वे फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखीं तो वहां एक बार फिर उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

 

उन्हें डायरेक्टर की गलत डिमांड और भद्दे कमेंट झेलने पड़े। प्रियंका ने अपनी किताब में लिखा है कि फिल्मों में एंट्री लेने से पहले उनकी मुलाकात एक डायरेक्टर से हुई थी। उस डायरेक्टर ने प्रियंका से कहा कि वो अपनी बॉडी दिखाएं। प्रियंका ने बात मान ली और उसके सामने खड़ी हो गईं। उस डायरेक्टर ने कुछ मिनटों तक उन्हें घूरा और कहा कि तुम्हें अपने ब्रेस्ट, बट और जबड़े की सर्जरी करवानी चाहिए।

 

प्रियंका ने यह भी बताया कि कैसे करियर की शुरुआत में डायरेक्टर की गलत डिमांड न मानने पर उन्हें फिल्म से निकाला गया था। उन्होंने कहा था, बात 2002-2003 की है, जब मैं एक फिल्म में काम कर रही थी। एक सीन के लिए मुझे हीरो को सिड्यूस करना था। इसी बीच डायरेक्टर चाहता था कि प्रियंका अपने अंडरगारमेंट दिखाएं। डायरेक्टर ने सबके सामने स्टाइलिस्ट से कहा कि अगर ये अंडरगारमेंट्स नहीं दिखाएगी तो फिल्म कैसे चलेगी।

 

पिछले दिनों ही प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में राजनीति होने का भी खुलासा किया था। प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि वो बॉलीवुड में होने वाली पॉलिटिक्स से थक चुकी थीं। यहां उन्हें हर कोई साइडलाइन कर रहा था। जो ऑफर मिले वो भी बेहद मामूली थे, ऐसे में उन्होंने हॉलीवुड जाने का फैसला किया था। आज प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में सबसे ज्यादा काम करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हॉलीवुड स्टार निक जोनस से शादी भी कर ली है और अमेरिका में ही रह रही हैं। प्रियंका चोपड़ा में आपको क्या अच्छा लगता है, कमेंट में जरूर बताएं। मिलते हैं अगले वीडियो में..

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें