Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

5 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेंगी प्रियंका चोपड़ा, फिल्म ‘जी ले जरा’ में आलिया और कैटरीना देंगी साथ !

बॉलीवुड की पूर्व टॉप अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, जो अब हॉलीवुड की सुपरस्टार बन चुकी हैं, 5 साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने की तैयारी कर रही हैं। प्रियंका ने आखिरी बार 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई इज पिंक’ में काम किया था। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर ध्यान केंद्रित किया और अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ से वैश्विक स्तर पर तारीफें बटोरीं।

- Advertisement -

हाल ही में प्रियंका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह बॉलीवुड की ओर लौटने की इच्छुक हैं। उन्होंने कहा, “मैंने कहानियां सुननी शुरू कर दी हैं। भारत में शूटिंग को लेकर मैं हमेशा उत्साहित रहती हूं और जल्द ही बॉलीवुड में वापसी करना चाहती हूं।”

जी ले जरा’ से होगी वापसी

प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ के जरिए वापसी करेंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘जी ले जरा’ एक महिला केंद्रित रोड ट्रिप फिल्म है, जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस प्रोजेक्ट की घोषणा 2021 में हुई थी, लेकिन महामारी और अन्य कारणों से फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो सकी।

प्रियंका का बॉलीवुड सफर

प्रियंका चोपड़ा ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा। ‘अंदाज’, ‘फैशन’, और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी हिट फिल्मों के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई। 2016 में उन्होंने हॉलीवुड का रुख किया और वहां भी शानदार सफलता हासिल की।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें