Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

महिला पहलवानों के साथ आईं प्रियंका गांधी, कहा- ये देश की शान, तुरंत मामले की हो जांच !

दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर पर पहलवान धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच सियासत भी शुरू हो गई है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (General Secretary Priyanka Gandhi) ने जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी देश की शान हैं और उनके मामले की त्वरित जांच होनी चाहिए।

- Advertisement -

प्रियंका (Priyanka) ने एक ट्वीट (Tweet) में कहा, “हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने परफॉर्मेंस से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं।”

प्रियंका गांधी ने कहा कि इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस बीच पहलवान गीता फोगाट भी इस धरना प्रदर्शन के समर्थन में आ गई हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, “आज बहुत दुख हुआ यह तस्वीर देखकर की हमारे देश के गौरव ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी दिल्ली मे जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे हैं। ये तानाशाही बंद होनी चाहिए। आज हम पूर्ण रूप से अपने खिलाड़ी साथियो की मांगों का समर्थन करते हैं।

बृजभूषण पर पहलवानों ने लगाए संगीन आरोप

विदित हो कि, भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं। आज दूसरे दिन भी उनका धरना जारी है। विनेश के साथ बजरंग पुनिया भी इस धरना प्रदर्शन में शामिल हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें