Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुंबई में बागेश्वर धाम का सजा दिव्य दरबार, लाखों की हुई चोरी, दी ये चेतावनी !

आखिरकार भारी विरोध के बावजूद भी बागेश्वर धाम (Bageshwar Dham) के महाराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार मुंबई में सज ही गया। लेकिन इस बार धीरेन्द्र शास्त्री ने विरोधियों को दरबार में आने की चुनौती दी है। दो दिवसीय इस दरबार में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री पहले दिन ही फिर विवादो में आ गए हैं। इस दिव्य दरबार में भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। यहां बड़ी संख्या में महिलाओं ने पुलिस स्टेशन में अपने गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है।

- Advertisement -

 

दिव्य दरबार में लाखों की हुई चोरी

बाबा बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में पहले ही दिन अचानक से भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कई महिलाएं और बच्चे घायल हो गए हैं। भगदड़ के बाद श्रद्धालु काफी उखड़े हुए दिखाई दिए। इस कारणवश श्रद्धालुओं ने आयोजकों पर जमकर सवाल उठाए।


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बागेश्वर धाम सरकार ने लोगों से कहा कि, अंधविश्वास में बिल्कुल भी न पड़ें। धीरेंद्र शास्त्री ठाणे में दो दिवसीय कार्यक्रम कर रहे हैं। इसे दिव्य दरबार नाम दिया गया है।

कांग्रेस ने जमकर किया विरोध 

मुंबई के मीरा रोड पर सजे दरबार में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का कांग्रेस ने जमकर विरोध किया है। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को पत्र लिखकर आयोजन न होने की बात कही थी। लेकिन, इन सब विरोधों के बावजूद मुंबई में धीरेंद्र शास्त्री का दरबार सजा। इस वक़्त अब यहां से लाखों की चोरी होने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें