Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

पति का कत्ल कर पत्नी ने घर में ही दफना दी लाश, एक महीने बाद ऐसे हुआ खुलासा

पंजाब : पंजाब के सुनाम के बख्शीवाला गांव में एक महिला ने अपने पति का कत्ल कर घर में ही दफना दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस में पति के लापता होने की शिकायत दर्ज करवा दी। इसका खुलासा करीब एक माह के बाद बीते शुक्रवार को हुआ, जब महिला ने दबाव में आकर गांव के सरपंच के पास जाकर खुद अपना जुर्म कबूल किया। मौक पर पहुंची पुलिस द्वारा आज शनिवार को घर से दफन शव को बाहर निकलवाया जा रहा है। हालांकि शव अभी मिला नहीं है, घर के पास खुदाई की जा रही है।

- Advertisement -

पंजाब: पति का कत्ल कर महिला ने घर में ही दफना दी लाश, एक माह बाद ऐसे हुआ खुलासा - punjab after killing her husband woman buried dead body at home this

क़त्ल के बाद बच्चों के साथ उसी घर में रहती थी महिला

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक गांव बख्शीवाला में एक महिला ने करीब एक माह पहले पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका पति कहीं लापता हो गया है। हालांकि महिला ने पति का कत्ल कर शव को घर के कच्चे फ्लश टैंक में दफना दिया था। इस दौरान महिला के रिश्तेदार कई बार उससे पति के लापता होने की कहानी पूछते रहे। हर बार वह यही कहती रही कि उसे नहीं पता कि वह कहां चला गया है। करीब एक महीने तक महिला उसी घर में बच्चों के साथ रह रही थी और छोटे से घर में रोजाना खाना भी वहीं बन रही थी, जहां लाश दफन थी। गांव के लोगों का कहना है कि महिला के उसके पति के संबंध ठीक थे, फिर उसने ऐसा क्यों किया यह समझ से बाहर है।

Murder - West Bengal: Son kills father, chops body into pieces - Telegraph India

महिला ने कबूला अपना जुर्म

इस दौरान पुलिस की छानबीन भी जारी थी और महिला से उसके पति के बारे में पूछताछ भी की जा रही थी। एक माह की तफ्तीश के बाद जब महिला को लगा कि वह पुलिस की गिरफ्त में आ जाएगी तो उसने दबाव में आकर गांव के सरपंच से सारी बात का खुलासा करने का फैसला किया। वह बीते शुक्रवार को गांव के सरपंच के पास गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद सरपंच ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ जारी है। महिला का घर केवल एक कमरे का है, उसके साथ ही एक कच्चा फ्लश टैंक बना हुआ है। पुलिस यह जानने में जुटी है कि महिला ने इस घटना को अकेले ही अंजाम दिया या उसके साथ कोई और भी शामिल था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें