Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

“पुष्पा 2: द रूल” ने तोड़े बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही की करोड़ों की कमाई !

अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म “पुष्पा 2: द रूल” रिलीज से पहले ही जबरदस्त सफलता की ओर बढ़ रही है। फिल्म अभी सिनेमाघरों में रिलीज होने में 9 दिन दूर है, लेकिन इसने पहले ही एडवांस बुकिंग में ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। अमेरिका में रिलीज से पहले ही फिल्म ने 1.38 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ रुपये) की एडवांस बुकिंग कर ली है, जो कि एक नया रिकॉर्ड है।

- Advertisement -

पुष्पा 2 की एडवांस बुकिंग ने शाहरुख खान की “जवान” और एसएस राजामौली की “आरआरआर” जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका में 50,000 से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं, जबकि फिल्म के रिलीज में 10 दिन अभी बाकी हैं। ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि यह फिल्म उत्तरी अमेरिका में अपनी रिलीज के पहले ही 15 मिलियन डॉलर की कमाई को पार कर सकती है, जो इन दोनों फिल्मों से कहीं ज्यादा है।

इस फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार हैं और यह पुष्पा: द राइज का सीक्वल है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं, जबकि फहाद फासिल विलेन के रोल में नजर आएंगे। रश्मिका मंदाना भी फिल्म में लीड हीरोइन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और इसके एडवांस बुकिंग ट्रेंड्स को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

Also Read: International Emmy Awards 2024: ‘द नाइट मैनेजर’ को नहीं मिला बेस्ट ड्रामा सीरीज का खिताब, फ्रांसीसी शो ने मारी बाजी !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें