Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Pushpa 2: अल्लू अर्जुन का ‘गंगम्मा थल्ली’ लुक क्यों है खास? यहां जानें देवी गंगम्मा की कहानी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मचअवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2‘ के ट्रेलर ने रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। फिल्म की कहानी, गाने और हर छोटा-बड़ा विवरण सुर्खियां बटोर रहे हैं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में है अल्लू अर्जुन का नया और अनोखा ‘गंगम्मा थल्ली’ लुक। पट्टू साड़ी, नीले रंग का बॉडी पेंट, पारंपरिक आभूषण, नींबू की माला और नथ पहने अल्लू अर्जुन के इस लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

- Advertisement -

कौन हैं देवी गंगम्मा थल्ली?

अल्लू अर्जुन का यह लुक देवी गंगम्मा थल्ली से प्रेरित है, जो भारतीय पौराणिक कथाओं में तिरुपति क्षेत्र की प्रमुख देवी मानी जाती हैं। गंगम्मा को भगवान वेंकटेश्वर बालाजी की बहन और शांति व सुरक्षा देने वाली देवी के रूप में पूजा जाता है। तिरुपति में हर साल मई महीने में गंगम्मा जतारा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, जिसमें भक्त देवी का आशीर्वाद लेने के लिए विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

‘गंगम्मा थल्ली’ लुक की वजह

अल्लू अर्जुन के गंगम्मा थल्ली लुक को फिल्म के निर्देशन और कहानी का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह रूप महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान को दर्शाने के लिए चुना गया है। देवी गंगम्मा की कहानी और उनके प्रति लोगों की श्रद्धा फिल्म में एक गहरी सामाजिक और सांस्कृतिक संदेश देने का प्रयास है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक

ट्रेलर और पोस्टर रिलीज होते ही फैंस इस लुक की तारीफ कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन की यह छवि न केवल उनके अभिनय कौशल को दिखाती है, बल्कि उनके चरित्र की गहराई और विविधता को भी उजागर करती है। इस लुक ने पहले ही फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है।

Also Read: संगीतकार पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना संग रिश्ते की पुष्टि, बोले- उनकी उपलब्धियों पर गर्व है !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें