Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मथुरा हादसा: राधा अष्टमी पर दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, सीएम योगी ने दुख जताया

यूपी के मथुरा में बहुत बड़ा हादसा हो गया है। राधा जन्मोत्सव पर बरसाना में राधारानी के दर्शन करने आए दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रशासन में खलबली मच गई है। वहीं इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। बताया गया है कि शनिवार सुबह राधारानी मंदिर में अभिषेक के दर्शन के दौरान दो श्रद्धालुओ ने दम तोड़ दिया।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक 70 वर्षीय श्रद्धालु की सुदामा चौक की सीढ़ियों के पास भीड़ के दबाव में दम घुटने से मौत हो गई। तो वहीं प्रयागराज की रहने वाली 60 वर्षीय श्रद्धालु राजमणि राधारानी के दर्शन करने अपने परिवार के साथ बरसाना पहुंची थीं। सुबह दर्शन को जाने वाली थी अचानक से उनकी तबीयत खराब हो गई।

डॉक्टर के उपचार से पहले ही दम तोड़ दिया। राजमणि की बहन सोभा ने बताया उनको शुगर की बीमारी थी। धर्मशाला से डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, तभी रास्ते में राजमणि की जान चली गई। सीएससी प्रभारी मनोज ने बताया कि श्रद्धालु  को हॉस्पीटल लाया गया था, जिन्होंने पहले ही दम तोड़ दिया था। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया दो श्रद्धालुओं की बीमारी के चलते मौत हुई है। एक की कटारा पार्क और दूसरी धर्मशाला में, दोनो के शवों को पीएम के लिए मथुरा भेजा है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें