Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राधिका मर्चेंट का झिंगाट डांस वायरल, बच्चों के साथ मस्ती में झूमती दिखीं अंबानी परिवार की बहू!

अंबानी परिवार की बहू राधिका मर्चेंट एक बार फिर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म ‘धड़क’ के मशहूर गाने ‘झिंगाट’ पर बच्चों के साथ मस्ती भरे अंदाज में झूमती नजर आ रही हैं।

- Advertisement -

झिंगाट पर दिखाए शानदार मूव्ज

इस वीडियो में राधिका मर्चेंट ने अपनी एनर्जी और शानदार डांस मूव्ज से फैंस का दिल जीत लिया है। सफेद सूट में नजर आ रही राधिका ने गाने के हर स्टेप को आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म किया। हालांकि, यह वीडियो पुराना है, लेकिन एक बार फिर से वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

बच्चों के साथ मस्ती में नजर आईं राधिका

वीडियो में राधिका बच्चों के साथ झूमती दिख रही हैं। बच्चों के साथ उनका यह मस्ती भरा अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी भा रहा है। एक यूजर ने कमेंट किया, “राधिका का डांस वाकई कमाल का है।” वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, “राधिका हमेशा खुशी से भरी रहती हैं, यह उनकी खासियत है।”

क्लासिकल डांसर हैं राधिका मर्चेंट

गौरतलब है कि राधिका मर्चेंट एक ट्रेंड क्लासिकल डांसर हैं। उन्होंने श्री निभा आर्ट्स की गुरू भावना ठाकर से आठ साल तक शास्त्रीय नृत्य का प्रशिक्षण लिया है। इससे पहले भी उनके कई डांस वीडियो वायरल हो चुके हैं, लेकिन इस बार का अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है।

Also Read: Sunil Grover: महाकुंभ 2025 में सुनील ग्रोवर ने प्रयागराज में आस्था की डुबकी लगाकर अनुभव किया दिव्य शांति

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें