Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

HCs में कितने दलित-आदिवासी और पिछड़े – राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर अपने पुराने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने सवाल करते हुए कहा , “हाईकोर्ट में कितने दलित और आदिवासी हैं? आप इस सवाल पर चुप हो गए. आप में दम नहीं है. आप सोए हुए हैं.” राहुल गांधी ने आगे दावा किया कि 650 हाईकोर्ट्स के जज हैं. 73 फीसदी आप लोगों की आबादी है. 100 जज सिर्फ 73 फीसदी के पास और वे भी छोटे-छोटे.

- Advertisement -

 

उन्होंने आगे कहा, “उत्तर प्रदेश में अन्याय के खिलाफ न्याय का युद्ध जारी है. और आगे भी जारी रहेगा हम जनता के आशीर्वाद और विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं. मैं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान हजारों लोगों से मिला जिनकी सिर्फ एक ही परेशानी है और वो है बरोजगारी.” ये मोदी सरकार देश के गरीबों को और गरीब और पूंजीपतियों को और अमीर बना रही है. 

 

 

 

कांग्रेस सांसद ने यूपी सरकार पर हमला करते हुए कहा, “आज उत्तर प्रदेश का युवा अपने सपने पूरे करने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है. सुविधाओं के बिना हर रोज घंटों पढ़कर और मेहनत करने के बाद उन्हें क्या मिलता है? पेपरलीक.”हाल ही में लाखों युवाओं ने नौकरी पाने के लिए भर्ती परीक्षा दी और बाद में पता चला कि पेपर लीक हो गया. बीजेपी सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है. इन युवाओं के न्याय मिलना ही चाहिए और हम सब इस लड़ाई में उनके साथ हैं.”

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें