Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह को पड़ा दिल का दौरा, निधन !

राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यात्रा में शामिल पंजाब कांग्रेस के सीनियर नेता और सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन हो गया है। शनिवार को चौधरी इस यात्रा में शामिल हुए थे और तभी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्हें आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

 

चौधरी के निधन के बाद पंजाब में फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा सस्पेंड कर दी गई है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम बड़े नेता विर्क अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान चौधरी हड़बड़ाहट में अचानक जमीन पर गिर पड़े। उनके जमीन पर गिरते ही यात्रा में अफरातफरी मच गई।

 

उन्हें एंबुलेंस से फिल्लौर के विर्क अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौधरी पंजाब में कांग्रेस के सबसे मजबूत नेताओं में से एक थे।

 

पंजाब सीएम ने जताया दुख

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘जालंधर से कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

 

पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं संतोख सिंह

संतोख सिंह चौधरी पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और जालंधर लोकसभा क्षेत्र से सांसद थे। चौधरी संतोख सिंह ने 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें