Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

श्रद्धा कपूर के फोन वॉलपेपर पर दिखे राहुल मोदी, रिलेशनशिप की खबरों ने पकड़ा जोर!

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनके फोन वॉलपेपर पर राहुल मोदी के साथ एक तस्वीर देखी गई, जिसने उनके रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर के डेटिंग की खबरें तब से चर्चा में हैं जब उन्हें अंबानी परिवार के एक कार्यक्रम में साथ देखा गया था। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन श्रद्धा के फोन वॉलपेपर पर राहुल की तस्वीर ने उनके रिश्ते को लेकर अफवाहों को और पुख्ता कर दिया है।

- Advertisement -

फोन वॉलपेपर ने बयां की खास कहानी

हाल ही में मुंबई में श्रद्धा कपूर को उनकी कार की ओर जाते समय पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान उनके फोन वॉलपेपर पर राहुल मोदी के साथ एक खास तस्वीर कैद हो गई। तस्वीर में राहुल ने श्रद्धा को पीछे से गले लगाया हुआ है। इससे पहले भी श्रद्धा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वड़ा पाव डेट की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें राहुल को टैग किया गया था। इसके बाद से ही यह जोड़ी फिर से लाइमलाइट में आ गई है।

क्या ब्रेकअप की अफवाहें थीं झूठी?

अगस्त 2024 में श्रद्धा ने राहुल मोदी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। यहां तक कि उनके परिवार के सदस्यों ने भी राहुल को अनफॉलो कर दिया, जिससे उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि, हाल ही में दोनों की यह तस्वीर सामने आने के बाद फैंस यह सवाल कर रहे हैं कि क्या उनका ब्रेकअप सिर्फ अफवाह था या फिर दोनों के बीच सुलह हो गई है।

श्रद्धा और राहुल की पहली मुलाकात

श्रद्धा और राहुल की मुलाकात 2023 में फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के सेट पर हुई थी। इसके बाद से ही दोनों कई बार एक साथ देखे गए। उन्हें अंबानी परिवार की जामनगर प्री-वेडिंग पार्टी में भी साथ देखा गया था।

श्रद्धा कपूर का फिल्मी सफर

श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 ने 2024 में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई। इस फिल्म में उन्होंने राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी के साथ काम किया। फैंस अब श्रद्धा की अगली फिल्म और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी खबरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Also Read: Bigg Boss 18: सलमान खान ने रिवील की शो की चमचमाती ट्रॉफी, फिनाले की तारीख और प्रोमो ने बढ़ाई एक्साइटमेंट!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें