Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राजस्थान: पति ने पत्नी को निर्वस्त्र कर गांव में दौड़ाया, मदद को कोई नहीं आया सामने !

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना क्षेत्र से एक पति की दरिंदगी सामने आयी है। जहां उसने अपनी पत्नी को पुरे गांव के सामने निर्वस्त्र कर घुमाया। जिसका वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला गर्भवती थी। जिसके साथ पहले उसके पति ने मार-पीट की और उसके बाद उसे निर्वस्त्र कर गांव में दौड़ाया। गर्भवती महिला को निर्वस्त्र कर गांव में 1 किलोमीटर तक दौड़ाया गया। यह घटना 31, अगस्त का बताई जा रही है। जिसका वीडियो शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसके बाद से मामले का खुलासा हुआ।

- Advertisement -

राष्ट्रीय महिला आयोग ने 10 दिन के भीतर मामले की रिपोर्ट की मांग की

महिला को निर्वस्त्र घुमाये जाने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। जिसके बाद जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी धरियावाद पहुंचे। इस मामले में आरोपी पति समेत 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जिसमें से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना पर राजस्थान मुख्यमंत्री का भी बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। जानकारी अनुसार घटना के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत की थी। जिसमें कुल 14 लोगों के नाम दर्ज कराये गए थे। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस घटना की निंदा की है। आयोग ने DGP से इस मामले में फौरन एक्शन लेने को कहा। साथ ही दस दिन के भीतर इस मामले की रिपोर्ट की मांग की है।

छह महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट कर निर्वस्त्र घुमाया।

यह घटना प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर पहाड़ा ग्राम पंचायत की बताई जा रही है। महिला की शादी डेढ़ साल पहले ही इस गांव के युवक के साथ हुई थी। जानकारी के अनुसार शादी के छह माह बाद महिला पड़ोस गांव के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला साल भर बाद जब युवक के साथ लउठी तो महिला के ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ ले आये। महिला छह महीने की गर्भवती थी।

पति ने पहले महिला को सबके सामने जमकर मारापीटा। फिर गांव वालों के सामने ही उसके कपडे उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। जिसका विरोध करने के बजाये लोगों ने तमाशगीन बन वीडियो बनाया। इसके बाद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे महिला जोर-जोर से चीख रही है। मदद और छोड़ देने की गुहार लगा रही है। लेकिन किसी ने सामने आकर मदद करने की कोशिश नहीं की।

इस दौरान गांव वाले मूक दर्शक बन बस सब देखते रहे। इस घटना का तमाशबीन बन लोग वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने सामने आकर पति को रोकने की कोशिश बभी नहीं की। महिला छह महीने की गर्भवती है। महिला को निर्वस्त्र कर करीब एक किलोमीटर तक दौड़ाया गया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार इस घटना की जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया गया है। सीएम गहलोत आज धरियावाद जाकर पीड़ित महिला और परिवार से मुलाकात करेंगे।

 

 

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें