Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

वसुंधरा राजे ने एक साल के लिए मांगा राजस्थान का मुख्यमंत्री पद, जेपी नड्डा को किया फोन: सूत्र

भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने बीजेपी से अनोखी मांग की है. सूत्रों का कहना है कि वसुंधरा राजे सिंधिया ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से एक साल के लिए राजस्थान का मुख्यमंत्री उन्हें ही बनाने की मांग की है. इसके बाद वो खुद इस पद को छोड़ देंगी. हालांकि इसी के साथ सूत्रों ने ये भी बताया है कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें स्पीकर बनाने की पेशकश की थी. सूत्रों का कहना है कि उन्होंने स्पीकर बनाने के पार्टी के प्रस्ताव को इनकार कर दिया.

- Advertisement -

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाने का निवेदन किया है. साथ ही साथ वसुंधरा राजे ने उन्हें विधायकों से अलग से मुलाकात न करने की भी सलाह दी है. जानकारी है कि वसुंधरा राजे ने कल यानी रविवार रात जेपी नड्डा से फोन पर बात की थी. तभी नड्डा ने उन्हें स्पीकर बनाने की पेशकश भी की, जिससे वसुंधरा ने इनकार कर दिया.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें