Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रामनवमी को लेकर अयोध्या में खास तैयारी, रामलला का सूर्याभिषेक और क्या-क्या होगा नया जानिए सबकुछ

अयोध्या में रामलला की मूर्ति स्थापित होने के बाद पहली बार रामनवमी का उत्सव मनने वाला है। इस उत्सव को लेकर अयोध्या में भव्य तैयारियां की जा रही हैं। रामभक्तों में जबरदस्त उत्साह है और माना जा रहा है कि इस दिन 20 लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंच सकते हैं। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए प्रशासन की तरफ से अयोध्या में कई तरह के सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार रामनवमी पर अयोध्या में क्या होगा खास, चलिए आपको इस वीडियो में विस्तार से बताते हैं।

- Advertisement -

रामनवमी के दिन रामलला के ललाट पर सूर्य तिलक किया जाएगा. इसका मतलब ये है कि इस दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर दोपहर 12:00 बजे सूर्य की किरणें रामलला का अभिषेक स्वयं करेंगी। वैज्ञानिकों ने दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान के मस्तक पर पहुंचाने की तैयार की है। इसका प्रयोग भी किया जा चुका है जो सफल रहा है। ऐसे में इस दिन दोपहर में भगवान राम का सूर्याभिषेक देखना अपने आप में अद्भूत संयोग होगा। यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि जब त्रेतायुग में प्रभु राम जन्म लिए थे तो उस दौरान सूर्य देव 1 महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार करने की कोशिश की गई है।

इसके अलावा बड़ी संख्या में भक्तों की संख्या को देखते हुए  श्रीराम ट्रस्ट ने 7 पंक्तियों में दर्शन कराने का फैसला किया है. मंदिर को तीन दिन यानी 16, 17, 18 अप्रैल को 20 घंटे तक खोलने का फैसला किया गया है। मतलब ये कि इस दिन भक्त सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक दर्शन कर पाएंगे। प्रशासन ने रामनवमी उत्सव को देखते हुए अभी से कंट्रोल रूम को एक्टिव कर दिया है। अब 24 घंटे कंट्रोल रूम काम करेगा। इसमें अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गयी है।

अस्पतालों को भी अलर्ट कर दिया गया है. पुलिस के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी तीन शिफ्ट में ड्यूटी करेंगे. अलग-अलग विभागों के कोऑर्डिनेशन से कंट्रोल रूम में व्यवस्था की गयी है.  वहीं मंदिर के बाहर अयोध्या में रामनवमी पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए क्राउड मैनेजमेंट किया जाएगा. इस दिन भगवान राम का दर्शन करने आने वाले सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए सीता राम रसोई शुरू कर दी गई है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें