Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीएम और डिप्टी सीएम पहुंचे रतन टाटा के घर, महाराष्ट्र के पहले ‘उद्योग रत्न’ से किया सम्मानित !

महाराष्ट्र सरकार ने बीती 28 जुलाई को देश के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को उद्योग रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की थी। यह जानकारी राज्य के उद्योग मंत्री उदय सामंत से साझा की थी। शनिवार को सीएम एकनाथ शिंदे अपने दोनों डिप्टी सीएम के साथ रतन टाटा के आवास पर पहुंचे। एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम अजीत पवार और देवेंद्र फड़नवीस के साथ रतन टाटा के आवास पहुचें। उन्होंने रतन टाटा को महाराष्ट्र के पहले उद्योग रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। सीएम शिंदे ने बताया कि उद्योग रत्न पुरस्कार महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली बार शुरू किया गया है।

- Advertisement -

सीएम शिंदे ने कहा कि टाटा ग्रुप और रतन टाटा का देश के लिए बहुत बड़ा योगदान है। महाराष्ट्र सरकार की ओर से दिए गए पुरस्कार को स्वीकार करने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूँ। सम्मानित होने के बाद 85 वर्षीय उद्योगपति रतन टाटा ने भी पुरस्कार के लिए धन्यवाद दिया। बता दें, महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री ने 28 जुलाई को टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा को पहला ‘उद्योग रत्न’ देने की घोषणा की थी। सामंत ने गुरूवार को राज्य विधान परिषद में बताया कि युवा उद्यमी, महिला उद्यमी और मराठी उद्यमी के लिए भी अवार्ड दिए जाएंगे।

आपको बता दें कि खराब स्वास्थ के कारण दिग्गज उद्योगपति पुरस्कार समारोह में भाग नहीं ले पाएंगे। उद्योगपति रतन टाटा अपनी सादगी के लिए मशहूर हैं। उन्होंने 1991 में टाटा ग्रुप की कमान संभाली थी। जिसके बाद उन्होंने टाटा ग्रुप का काफी विस्तार किया। अपने कारोबारी फैसलों से उन्होंने टाटा ग्रुप को अन्य देशों तक पहुंचाया। रतन टाटा ने ऑटोमोबाइल के अलावा संचार, केमिकल सेक्टर तथा अन्य उद्योगों में अपना विस्तार किया। रतन टाटा को 2000 में पद्म भूषण और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें