Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रवीना टंडन की बेटी राशा ने बताए हाथ में बंधे 11 काले धागों का महत्व, शिव भक्ति से जुड़ा है खास कनेक्शन!

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें राशा के साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अपनी पहली फिल्म को लेकर सुर्खियों में रहने वाली राशा का स्पिरिचुअल साइड भी इन दिनों चर्चा में है। खासतौर पर उनके हाथ में बंधे 11 काले धागों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

- Advertisement -

काले धागों का शिवभक्ति से जुड़ा है कनेक्शन

फिल्म के प्रमोशन के दौरान राशा कई बार अलग-अलग लुक में नजर आईं, लेकिन हर बार उनके हाथ में बंधे काले धागे चर्चा का विषय बने। अब राशा ने खुद इन धागों का महत्व बताते हुए खुलासा किया है कि ये 12 ज्योतिर्लिंगों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा, “मैंने अब तक 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए हैं और हर स्थान से एक धागा अपने हाथ में बांधा है। केदारनाथ, सोमनाथ, रामेश्वरम जैसे ज्योतिर्लिंगों के साथ-साथ बद्रीनाथ धाम का भी एक धागा मैंने बांधा हुआ है, हालांकि, वह ज्योतिर्लिंग नहीं है।” राशा ने यह भी बताया कि वह शिवजी की बड़ी भक्त हैं और जल्द ही 12वें ज्योतिर्लिंग नागेश्वर के दर्शन करने की योजना बना रही हैं।

रवीना टंडन का रिएक्शन

अपनी डेब्यू फिल्म ‘आजाद’ को लेकर राशा ने मां रवीना टंडन के रिएक्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया, “मां मेरी हर चीज में साथ रहती हैं, लेकिन उन्होंने कभी मुझे कॉम्पलीमेंट नहीं दिया। हालांकि, वह फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं।”

फिल्म और गाने को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स

राशा की फिल्म ‘आजाद’ का ट्रेलर और गाना ‘उई अम्मा’ पहले ही दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है। ‘उई अम्मा’ गाने को 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जिससे फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें