Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मथुरा में यमुना नदी ले रही है ‘रौद्र रूप’! बज रही खतरे की घंटी !

UP Flood News:-दिल्ली से मथुरा में छोड़े गए पानी से मथुरा में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे निचले इलाकों में हड़कंप मच गया है। लोगों को कठिनाइयों का सामना लगातार करना पढ़ रहा है। यमुना नदी का स्तर लगातार खतरे के निशान के करीब होता जा रहा है इस मामले को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। यमुना के पल-पल बढ़ते जलस्तर को देखते हुए पूरी तरह से सजग और सतर्क है। 2 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यमुना का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है !

- Advertisement -

 

 

 

कुछ रिहायसी इलाकों में जल सड़को पर भी आ गया है। शेरगढ़ मार्ग पर ही यमुना का पानी सड़कों पर आ गया है , ऐसा होने से लोगों को परेशानी हो रही है।। अब हालात 1978 के दौरान दिल्ली में आई बाढ़ जैसे बनते जा रहे हैं। हर तरफ पानी ही पानी। हर जगह बस जल तांडव।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

इसको देखते हुए मथुरा जिलाधिकारी (DM) पुलकित खरे ने महादेव, बंगाली, विश्राम समेत तमाम घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने घाटों और घाटों के नजदीक रहने वाले लोगों से यमुना का जल स्तर बढ़ने संबंधी जानकारी ली और उनसे आव्हान किया अगले 24 घंटे तक नदी के आसपास न जाएं। उन्होंने आदेश दिया है कि घाटों के पास बरिगटिंग कर दी जाए और टीनशेड आदि का इंतज़ाम किया जाए।

 

 

 

 

जिलाधिकारी ने जनपदवासी, पर्यटक, महिला, बच्चे और वृद्ध से अपील की है कि यमुना तथा नदियों के आसपास न जाएं और सावधानी बरतें। यमुना का जल स्तर अगले 24 घंटे तक बढ़ेगा। नदी का बहाव बहुत तेज़ है। प्रशासन लगातार इस मामले में जानकारी ले रहा है। दिल्ली से भी संपर्क जारी है। संभावित बाढ़ प्रभावित गांवों में बाढ़ चैकियां स्थापित की गई हैं और चैकियों पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें