Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

राहा कपूर की क्यूट अदाओं ने क्रिसमस को बनाया और भी खास, रणबीर-आलिया के साथ जश्न में शामिल हुए कपूर खानदान के सितारे!

कपूर खानदान में इस साल भी क्रिसमस का जश्न धूमधाम से मनाया गया। दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के घर पर आयोजित इस खास लंच में परिवार के कई सदस्य एक साथ इकट्ठा हुए, जिनमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रीमा कपूर, आदर जैन, कुणाल कपूर, नव्या नंदा, अगस्त्य नंदा और रणधीर कपूर शामिल थे। लेकिन इस बार लंच का मुख्य आकर्षण बेबी राहा कपूर बनीं, जिनकी क्यूट अदाओं ने सबका दिल छू लिया।

- Advertisement -

पिछले साल भी रणबीर और आलिया ने क्रिसमस के दौरान अपनी बेटी राहा की पहली झलक फैंस को दी थी। इस साल भी उन्होंने अपनी बेटी को मीडिया से मिलवाया, हालांकि आलिया ने पहले ही पैपराजी से रिक्वेस्ट की थी कि वह ज्यादा शोर न करें। राहा ने मीडिया को देख मुस्कुराते हुए हाथ हिलाया और फिर फ्लाइंग किस देकर फैंस का दिल जीत लिया। इसके साथ ही उन्होंने पहली बार ‘हाय फैन्स’ कहा, जिससे उनके फैंस काफी उत्साहित हो गए।

इस खास मौके पर कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिनमें रणधीर कपूर और रीमा कपूर प्रमुख थे। रणधीर कपूर इस मौके पर लाल रंग की टी-शर्ट और सांता कैप पहने नजर आए, जबकि रीमा कपूर भी अपने परिवार के साथ लंच में शामिल हुईं। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन के नाती और नातिन, अगस्त्य और नव्या भी इस जश्न का हिस्सा बने।

Also Read: ‘पुष्पा 2’ भगदड़ पीड़ित को अल्लू अर्जुन और उनकी टीम की ओर से 2 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता, बच्ची के इलाज का वादा!

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें