Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘जय हनुमान’ कानूनी पचड़े में फंसी, हनुमान के चित्रण पर उठे सवाल!

अभिनेता ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग फिल्म ‘जय हनुमान’ रिलीज से पहले ही कानूनी विवादों में घिर गई है। फिल्म के निर्माता और अभिनेता पर एक वकील ने गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें यह दावा किया गया है कि फिल्म में भगवान हनुमान का चेहरा मानव जैसा दिखाया गया है, जो धार्मिक दृष्टि से आपत्तिजनक है।

- Advertisement -

हाईकोर्ट के वकील ममीडल थिरुमल राव ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि फिल्म के पोस्टर और टीजर में हनुमान के चित्रण में पारंपरिक रूप को न दिखाकर अभिनेता ऋषभ शेट्टी पर ध्यान केंद्रित किया गया है, जो एक पुरस्कार विजेता अभिनेता हैं। राव का आरोप है कि निर्माता और अभिनेता ने भगवान हनुमान के प्रति उचित सम्मान नहीं दिखाया।

फिल्म के निर्माता रविशंकर और नवीन येरनेनी, जिन्हें हाल ही में ‘पुष्पा 2’ भगदड़ मामले में आंशिक राहत मिली थी, अब एक और कानूनी लड़ाई में फंसते नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ता ने कहा कि फिल्म के टीजर में हनुमान को मानवीय चेहरे के साथ दिखाया गया है, जो धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ है।

प्रेस मीट के दौरान वकील ममीडल थिरुमल राव ने यह भी कहा कि उन्होंने नामपल्ली क्रीमिनल कोर्ट में मामले की शिकायत दायर की है और अदालत ने इसे स्वीकार कर लिया है। इस विवाद ने फिल्म के रिलीज से पहले ही चर्चाओं का माहौल बना दिया है, और अब देखना होगा कि इस कानूनी मामले का क्या हल निकलता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें