Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रोहित शर्मा शतक के करीब, पहले टेस्ट में भारत की स्थिति मजबूत !

भारत और आस्ट्रेलिया (India and Australia) के बीच नागपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच पर भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है। पहले टेस्ट के दूसरे दिन लंच तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा क्रीज पर बने हुए हैं। रोहित शर्मा ने नाबाद 85 रन बनाकर टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में ला दिया है। दूसरे दिन के पहले सत्र की समाप्ति तक विराट कोहली और रोहित शर्मा मैदान पर डटे हुए हैं।

- Advertisement -

 

मर्फी ने लिए 3 विकेट, रोहित ने पारी को संभाला

दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सधी हुई शुरुआत की। नाईट वाचमैन के तौर पर बल्लेबाजी करने उतरे रविचंद्रन अश्विन 23 रन बनाकर टॉड मर्फी का शिकार बने। नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे पुजारा भी कुछ खास नहीं कर सके। महज 7 के स्कोर पर पुजारा को मर्फी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। एक वक्त पर 118 रन पर 1 विकेट खोकर भारत मजबूत स्थिति में था, लेकिन टॉड मर्फी ने 2 विकेट लेकर आस्ट्रेलिया की मैच में वापसी कराई। लंच तक विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने सुनिश्चित किया कि भारत को कोई और झटका ना लगे। विराट कोहली इस वक्त 12 रनों पर हैं।

 

महज 177 पर सिमट गई थी आस्ट्रेलियाई पारी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आस्ट्रेलिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर टीम ने 2 विकेट खो दिए थे। स्टीव स्मिथ और मार्नस लबुशेन की जोड़ी ने टीम को संभाला। लबुशेन को 49 रनों के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा ने चलता किया। इसके बाद आस्ट्रेलिया की पारी बिखर गई और महज 177 रनों के स्कोर पर पूरी टीम आल आउट हो गई। रविन्द्र जडेजा ने 22 ओवर में 47 रन देकर 5 विकेट लिए, तो वहीं अश्विन नें भी 3 विकेट झटकें।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें