Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

नई परमाणु नीति पर पुतिन के हस्ताक्षर, जानिए दुनिया के लिए क्यों है ये खतरा?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक नई परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किए हैं। इस हस्ताक्षर के साथ ही अब दुनिया के ऊपर एक नया खतरा मंडराने लगा है। इस एक हस्ताक्षर ने पूरी दुनिया को डरा दिया है। अगर रूस का दिमाग घूम गया तो फिर दुनिया का क्या होगा? क्या यूक्रेन पर अब परमाणु बम गिरेगा? इन सवालों ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है।

- Advertisement -

 

दरअसल, पुतिन ने जिस संशोधित परमाणु नीति पर हस्ताक्षर किए हैं, उसके तहत अगर किसी भी देश किसी परमाणु युद्ध संपन्न देश की मदद से रूस पर हमला करता है तो इसे देश पर संयुक्त हमला माना जाएगा और उस स्थिति में रूस की सरकार परमाणु हथियार का इस्तेमाल करेगी। यह बहुत ही खतरनाक नीति है। इसने तीसरे वर्ल्ड वार की आशंका भी एक बार फिर तेज कर दी है।

 

इस बीच यह जरूर कहा जा रहा है कि इस नीति पर हस्ताक्षर के साथ ही कुछ शर्तें भी जोड़ी गई हैं। माना जा रहा है कि युक्रेन युद्ध के बीच इस तरह की नीति पर हस्ताक्षर की खबर निश्चित रूप से दुनिया के लिए एक डरावनी खबर है। ऐसा क्यों हुआ है उसे भी अब समझ लीजिए।

 

 

अमेरिका के कारण पूरी दुनिया को खतरा?

दरअसल, अमेरिका में बाइडेन सरकार ने जाते जाते यूक्रेन को लंबी दूरी की मिसाइलों से रूस के भीतर हमले की मंजूरी दे दी है। अमेरिका का यह फैसला ही इस आग में घी का काम किया है। तिलमिलाए रूस ने इसी का जवाब देते हुए अब संशोधित परमाणु नीति पर हस्ताक्षर कर दिए हैं और इसे बाइडन का जवाब माना जा रहा है। लेकिन पुतिन और बाइडन की इस लड़ाई ने पूरी दुनिया के लिए एक नया खतरा पैदा कर दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें