Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

रूस का लूना-25 हुआ फेल, दुनिया की निगाहें अब भारत के चंद्रयान-3 पर !

रुसी स्पेसक्राफ्ट लूना-25 चांद की रेस से बाहर हो गया है। अब दुनिया की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 पर है। संभावना थी कि लूना-25 सोमवार को चांद की सतह पर लैंड कर सकता है। लेकिन रविवार को ही चांद की सतह पर लैंड करने से ठीक पहले ही क्रैश हो गया। रुसी स्पेस एजेंसी ने जानकारी दी कि लूना-25 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रुसी एजेंसी रोसकॉसमॉस ने इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि मानवरहित रोबोट लैंडर कक्षा में अनियंत्रित होने के बाद चांद से टकरा गया। रोसकॉसमॉस ने बताया कि यान अपूर्वानुमेय कक्षा में चला गया और इसकी वजह से यह चांद से टकरा गया।

- Advertisement -

सभी की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 की ओर।

आपको बता दें कि यदि रूस का लूना-25 की सफल लैंडिंग होती तो ये चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश होता। अब इस यान के क्रैश होने के बाद सभी की निगाहें भारत के चंद्रयान-3 की ओर है। क्योंकि अब रूस इस रेस से बाहर हो गया है तो इसका सबसे बड़ा फायदा भारत को मिलने वाला है। लेकिन फायदे के साथ अब बड़ी जिम्मेदारी भी है। भारत ने 2019 में चंद्रयान-2 लॉन्च किया था, लेकिन यह सफल नहीं हो सका था। यदि चंद्रयान-3 सफल होता है तो यह भारत को एक प्रमुख स्पेस पावर के रूप में स्थापित करेगा।

वैज्ञानिकों को है चंद्रयान-3 से उम्मीदें।

रूस के लूना-25 के क्रैश होने के बीच इसरो को पूरी उम्मीद है कि चंद्रयान-3 सफल होगा। 23 अगस्त की शाम छह बजकर चार मिनट पर चाँद के दक्षिणी ध्रुव पर इसकी सॉफ्ट लैंडिंग कराई जायेगी। इस बाद चंद्रयान में इंजन समेत तमाम तरह के बदलाव किये गए हैं। जिससे यह पिछले मिशन की तरफ असफल न हो। जब से चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया है, तब से अभी तक यह सफलतापूर्वक चांद की ओर बढ़ रहा है। महीनेभर से ज्यादा समय तक सब कुछ सही रहने से वैज्ञानिकों को इससे काफी उम्मीदें हैं।

चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव को लेकर वैज्ञानिकों को खासा रूचि है। जिसके बारे में माना जाता है कि उसमें बने गड्ढे हमेशा अंधेरे में ही रहते हैं। इस गड्डों में पानी होने की भी उम्मीद की जा रही है। माना जा रहा है कि चट्टानों में जमी अवस्था में मौजूद पानी का इस्तेमाल भविष्य में किया जा सकता है। इसका इस्तेमाल भविष्य में अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वायु और रॉकेट के ईंधन के रूप में किया जा सकता है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें