Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

दुःखद: नहीं रहे देश के दिग्गज पत्रकार वेद प्रताप वैदिक, 78 साल की उम्र में निधन

देश के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेद प्रताप वैदिक (Journalist Dr. Ved Pratap Vaidik) ने 78 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वेद प्रताप आज यानी मंगलवार को अपने घर के बाथरूम में फिसल गए, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसा सुबह 9 बजे के करीब हुआ है। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

 

विदित हो कि,  वैदिक एक राजनीतिक विश्लेषक और स्वतंत्र स्तंभकार थे। वे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की हिंदी समाचार एजेंसी ‘भाषा’ के संस्थापक-संपादक के रूप में भी जुड़े हुए थे। बताया जा रहा है कि, आज सुबह वह नहाने गए थे, लेकिन वह वाशरूम से काफी देर तक बाहर नहीं आए। अधिक देरी होने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ और उन्होंने दरवाजा तोड़ा तो वेद प्रताप अंदर बेसुध मिले।

 

वेद प्रताप वैदिक का जन्म 30 दिसंबर 1944 को मध्य प्रदेश के इंदौर में हुआ था। इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से पीएचडी की थी। चार साल तक वह दिल्ली में राजनीति शास्त्र के टीचर भी रहे। दर्शन और राजनीतिशास्त्र में उनकी खूब दिलचस्पी थी।

 

खूंखार आतंकी और मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का इंटरव्यू लेने के बाद वैदिक विवादों में घिर गए थे।उन्होंने कश्मीर को लेकर भी विवादित बयान दिया था। वैदिक ने एक पाक चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि अगर पाक और भारत चाहें तो कश्मीर आजाद हो सकता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें