Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

बृजभूषण के करीबी संजय सिंह बन गए कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष, साक्षी मलिक ने रोते हुए दिया इस्तीफा

भारतीय कुश्ती संघ के नए अध्यक्ष के ऐलान के साथ ही कुश्ती की दुनिया में नई हलचल पैदा हो गई है। देश की शानदार  कुश्ती खिलाड़ी साक्षी मलिक ने रोते हुए इस खेल को अलविदा कह दिया है। संजय सिंह नए अध्यक्ष बने हैं। उन्हें पूर्व अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है। ऐसे में संजय सिंह के चयन को कहीं न कहीं बृजभूषण की जीत और महिला पहलवानों की हार के रूप में देखा जा रहा है। रोते हुए कुश्ती को अलविदा कहने वाली साक्षी ने क्या कुछ कहा और अब आगे महिला पहलवान इस पर क्या रुख अपनाएंगे, सब बताएंगे इस वीडियो में बने रहिए अंत तक

- Advertisement -

आपको बता दें कि पहलवानों ने  बृजभूषण शरण के खिलाफ ही मोर्चा खोला था और दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया था। लेकिन अब बृजभूषण के करीबी ही कुश्ती संघ के अध्यक्ष बन गए हैं। पर पर महिला पहलवानों का दिल टूट गया है।

पहलवान साक्षी मलिक ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृज भूषण शरण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी को कुश्ती संघ का अध्यक्ष चुना जाता है, तो मैं कुश्ती छोड़ती हूं। हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद। लड़ाई पूरे दिल से लड़ी। अगर अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह जैसा आदमी ही रहता है तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं।”

इसके बाद साक्षी पति सत्यव्रत कादियान के साथ रोते हुए चली गईं। बजरंग ने इस दौरान यह भी कहा कि उन्हें अपनी जान का भी खतरा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह लड़ाई राजनीतिक नहीं थी। वह विश्वास दिलाते हैं कि आने वाले समय में वह किसी भी राजनीतिक पार्टी के साथ खड़े नजर नहीं आएंगे। विनेश ने कहा कि हम एक महिला अध्यक्ष चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। साक्षी के संन्यास के बारे में जब बृजभूषण शरण सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा, ”उससे मेरा क्या लेना-देना।”

संजय सिंह ने अध्यक्ष बनने के लिए राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनीता श्योराण को मात दी। बुधवार तक सर्वसम्मति से चुनाव की कोशिशें होती रहीं, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। संजय सिंह ने दावा किया था कि उनका खेमा चुनाव में हर पद पर जीतेगा और उन्होंने खुद जीत हासिल कर इसे सच साबित किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें