Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Sambhal violence: पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बात करने वाले युवक मोहम्मद अकील गिरफ्तार, पाक कनेक्शन की जांच जारी

Sambhal violence: संभल जिले में 24 नवंबर को हुई हिंसा के संदर्भ में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिसने शाही जामा मस्जिद के एएसआई सर्वे के दौरान पाकिस्तानी मौलाना से वीडियो कॉल पर बात की थी। गिरफ्तार युवक का नाम मोहम्मद अकील है, जो बहजोई थाना इलाके के मिर्जापुर नूसरूलालापुर का निवासी है। पुलिस ने बताया कि युवक की पाकिस्तान से कनेक्शन की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, इस वीडियो कॉल में मोहम्मद अकील पाकिस्तानी मौलाना से सलाह लेता हुआ दिखाई दे रहा था, जहां उसने संभल हिंसा में मारे गए लोगों को “शहीद” माना जाए या नहीं, इस पर सवाल पूछा था। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू की थी।

संभल के अपर पुलिस अधीक्षक शचंद्र ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई थीं। मामले की गहन जांच की जा रही है और पाकिस्तान कनेक्शन की तफ्तीश की जा रही है।

हिंसा में 24 नवंबर को चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हुए थे। इस दौरान पुलिस और हिंसा प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ था। अब तक इस मामले में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें कई प्रमुख संदिग्ध भी शामिल हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें