Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Sanatan Hindu Ekta Yatra Concludes: ओरछा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा एलान, कट्टर हिंदू तैयार करने का लिया संकल्प !

Sanatan Hindu Ekta Yatra Concludes: बागेश्वर धाम से निकली सनातन हिंदू एकता यात्रा का शुक्रवार को ओरछा में भव्य समापन हुआ। यात्रा की अगुवाई करते हुए पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू धर्म और भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए गांव-गांव जाकर कट्टर हिंदू तैयार किए जाएंगे। उन्होंने कहा, “हिंदू के न रहने पर न ही हिंदुस्तान बचेगा और न ही हमारी परंपराएं।”

- Advertisement -

रामराजा सरकार मंदिर में पूजा-अर्चना

यात्रा के अंतिम दिन शुक्रवार को ओरछा तिगैला से भगवान रामराजा सरकार के मंदिर तक आठ किलोमीटर लंबी यात्रा निकाली गई। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यहां भगवान की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए मंगल कामना की।

धर्म और समाज के लिए संकल्प

समापन समारोह में पं. शास्त्री ने कहा कि जाति-पाति और छुआछूत के भेद को मिटाने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई। उन्होंने घोषणा की कि वे भविष्य में गांव-गांव जाकर लोगों को धर्म में अटल रहने का वचन दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में किसी प्रकार की दक्षिणा नहीं ली जाएगी। साथ ही, उन्होंने हिंदू राष्ट्र की मांग को दोहराया।

यात्रा में लाखों श्रद्धालुओं की भागीदारी

यात्रा में लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान लगाया गया। इसमें छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। 21 नवंबर से शुरू हुई यह 158 किलोमीटर लंबी यात्रा कई पड़ावों से होकर गुजरी। रास्ते में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

रामभद्राचार्य ने दिया ‘ओम क्रांति’ का नारा

तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज ने समापन कार्यक्रम में कहा कि हिंदू हिंसक नहीं होता, लेकिन अन्याय के खिलाफ खड़ा होना उसकी पहचान है। उन्होंने “ओम शांति” के साथ “ओम क्रांति” का नारा लगाने का आह्वान किया। इसके साथ ही, उन्होंने हिंदू मंदिरों को संरक्षित रखने और जाति-भेद मिटाने का संकल्प लिया।

धर्म का जागरण अभियान जारी रहेगा

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि यह यात्रा केवल शुरुआत है। आगे भी इस प्रकार के अभियान जारी रहेंगे ताकि समाज को एकजुट कर हिंदू धर्म और संस्कृति को संरक्षित किया जा सके।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें