Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

5 दिन प्रदेश में रहेंगे संघ प्रमुख, देंगे जीत का मंत्र…!!

लखनऊ: लोकसभा चुनाव होने में थोड़ा समय और शेष है ऐसे में सभी दल चुनावी तैयारी में जुटे हुए हैं। एक ओर जहाँ कांग्रेस, सपा, RJD, JDU, TMC सहित अन्य दल पटना में विपक्षी एकता बनाते हुए दिखे वहीँ उत्तरप्रदेश की मौजूदा सियासी स्थिति को देखते हुए भविष्य की रणनीति की रूपरेखा तैयार करने के लिए बीजेपी और संघ नेताओं के बीच लगातार मंथन जारी है। एक और जहाँ राजधानी लखनऊ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सहकार्यवाहक दत्तात्रेय होशबोले 5 दिन के यूपी प्रवास पर हैं, तो वहीँ अब अब संघ प्रमुख मोहन भागवत भी जमीनी स्थित का जायजा लेने पांच दिन के यूपी प्रवास पर रहेंगे।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,  RSS प्रमुख मोहन भागवत उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 5 जुलाई तक प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान संघ प्रमुख लखनऊ के साथ ही अयोध्या भी जाएंगे और अयोध्या में भी प्रचारकों के साथ बैठक की जाएगी। उत्तर प्रदेश में हो रही ये बैठक काफी अहम मानी जा रही है। जिस बैठक में आर एस एस के प्रमुख मोहन भागवत शामिल होंगे। इस दौरान संघ के पूर्वी यूपी अवध, काशी, कानपुर बुंदेलखंड और गोरक्ष-गोरखपुर के संघ से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठ में प्रतिभाग करने वाले पदाधिकारियों से संघ प्रमुख जमीनी स्थित की टोह लेंगे।

लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा

सामाजिक समरसता पर विशेष रूप से ध्यान देने की बैठक में की जा सकती है, इस बैठक में संघ से जुड़े प्रदेश के प्रांतीय प्रचारक और क्षेत्रीय प्रचारक भी शामिल होंगे। इस बैठक के जरिए प्रदेश की सियासी हालात पर फीडबैक ली जाएगी। और पूर्वी यूपी के प्रांतों की बैठक में स्वयंसेवकों को जीत मंत्र देंगे।इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत रामलला के दर्शन भी करेंगे। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का चुनावी वर्ष से पहले यूपी दौरा काफी अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि वह बीजेपी के वरिष्ठ नेता से मुलाकात भी कर सकते हैं। और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की जा सकती।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें