Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

संजय राउत के भाई सुनील राउत का महाकुंभ पर विवादित बयान, हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान शिवसेना यूबीटी के विधायक सुनील राउत ने एक विवादित बयान दिया है, जिससे राजनीतिक हलकों में बवाल मच गया है। राउत ने महाकुंभ में डुबकी न लगाने को लेकर कहा, “कौन कितने पाप धो रहा है ये देख रहा था, लोगों को पाप धोते-धोते देख, उनके पाप मेरे ही बदन को चिपक तो नहीं जाएंगे, इस सोच के कारण मैंने डुबकी नहीं लगाई।”

- Advertisement -

सुनील राउत के इस बयान पर एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता मनीषा कायन्दे ने कहा कि राउत का यह बयान हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करता है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। इस बयान को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ता जा रहा है और राउत पर निशाना साधा जा रहा है।

इस बीच, महाकुंभ में देशभर से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है, और विभिन्न राजनीतिक नेताओं ने भी इस धार्मिक आयोजन में भाग लिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें