Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Share Market: चंद्रयान 3 मिशन में शामिल कंपनियों के शेयर में उछाल, निवेशकों की भर दी झोली !

Share Market: भारत के मून मिशन चंद्रयान 3 ने सफलतापूर्वक चन्द्रमा की सतह पर लैंड कर लिया। इसके साथ ही भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जिसने चन्द्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग की। चंद्रयान 3 की सफलता के पीछे कई निजी कंपनियों का भी बड़ा हाथ है। इनमें से कुछ शेयर बाजार में लिस्ट भी हैं। अब इन कंपनियों के शेयर भी आसमान या यूँ कहें की चांद की उचाईयों पर हैं। जिससे इनमें निवेश करने वालों कको भी काफी फायदा हो रहा है।

- Advertisement -

Share Market: निवेश करने वाली कंपनियों के शेयर में उछाल।

चंद्रयान 3 की जोरदार सफलता के चलते जिन कंपनियों ने इसमें निवेश किया था, अब उन्हें काफी फायदा मिल रहा है। इन कंपनियों के शेयर में भारी उछाल देखा जा रहा है। कल यानी बुधवार को शेयर बाजार के बंद होने के बाद चंद्रयान की सफल लैंडिंग हुई। जिसका असर इन कंपनियों के शेयर पर आज साफ़ देखा जा सकता है। इन कंपनियों के शेयर लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं। इन कंपनियों के शेयर में लगातार मूवमेंट देखा जा सकता है।

जानते हैं उन कंपनियों के बारे में जिन्होंने चंद्रयान 3 में मिशन में सहयोग किया हैं।

हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL): चंद्रयान 3 के विक्रम लैंडर को बनाने में बड़ा हाथ है। जिसके चलते HAL के शेयरों में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। NSE पर 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 4057.20 प्रति शेयर का कारोबार देखा जा रहा है। वहीं BSE पर ये शेयर 1.12 फीसदी उछाल के साथ 4060 रुपये प्रति शेयर मिल रहा है।
लार्सन एंड ट्रूब्रो (L&T): इस कंपनी ने मिशन के बूस्टर और सबसिस्टम को तैयार करने में अपना बड़ा योगदान दिया। आज की यदि बात की जाए तो इसमें करीब 1.5 फीसदी उचाई के साथ कारोबार हो रहा है। NSE पर 1.42 फीसदी की बढ़त के साथ 2756.15 प्रति शेयर तक जा रहा है। वहीं BSE पर यह 1.50 फीसदी की उछाल के साथ 2758.20 प्रति शेयर का कारोबार कर रहा है।
सेंटम इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड: चंद्रयान 3 के सिस्टम की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्टरिंग में अपना योगदान दिया था। इसके शेयरों में भी आज धमाकेदार बढ़त देखी जा रही है। इसने BSE पर 9.25 फीसदी की उछाल के साथ 1,798.05 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। तो वहीं NSE पर 9.22 फीसदी चढ़कर 1795.05 रुपये प्रति शेयर पर मिल रहा है.
एमटीएआर टेक्नोलॉजीज (MTAR Teck): इस कंपनी का रॉकेट इंजन और कोर पंप की मैन्युफैक्चरिंग में बड़ा हाथ है। इनके शेयरों में कल भी चार फीसदी बढ़त दर्ज की गयी थी। आज इस कंपनी का शेयर 7.5 फीसदी उछला है।
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज: इसने चंद्रयान 3 के नेविगेशन सिस्टम कको बनाने में मदद की है। आज इसके शेयर 11 फीसदी से ज्यादा की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं।
केरला स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन: कंपनी ने चंद्रयान 3 के इलेक्ट्रॉनिक्स पॉवर मॉड्यूल और टेस्ट एंड इवॉल्वयूशन सिस्टम को डेवलप किया। इसके शेयर में आज अच्छी तेजी देखी जा रही है। शेयर NSE पर 4.40 रुपये या 5.52 फीसदी की बढ़त के साथ 84.10 रुपये पर कारोबार कर रहा है। BSE पर आज 4.14 रुपये या 5.20 फीसदी की उछाल के साथ 83.80 रुपये प्रति शेयर पर मिल रहा है।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें