Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अब पालघर में श्रद्धा जैसा मर्डर: युवक ने लिव-इन पार्टनर को दी दर्दनाक मौत,

श्रद्धा हत्याकांड जैसी ही एक वारदात अब महाराष्ट्र से सामने आई है। यहां पालघर में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की दर्दनाक रूप हत्या कर दी। यही नरहीं उसने उसका शव को पलंग में छिपा दिया था। इसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। जब कमरे से दुर्गंध आने लगी तब आसपास के लोगों को जानकारी हुई और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

 

पुलिस ने बताया कि नालासोपारा के विजय नगर इलाके के एक फ्लैट से पीड़िता मेघा शाह (37) का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पालघर की तुलिंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। लिव इन पार्टनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

तुलिंज पुलिस के मुताबिक वह ट्रेन पकड़कर एक राज्य से दूसरे राज्य में भाग रहा था। रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने मध्य प्रदेश के नागदा में एक ट्रेन से उसे पकड़ लिया। आरोपी  बेरोजगार था और जिसे लेकर वे अक्सर झगड़ते थे। अधिकारी ने कहा कि एक ऐसे ही आपसी विवाद के बाद आरोपी गुस्से पर काबू नहीं कर सका और आवेग में आकर अपनी प्रेमिका मेघा की हत्या कर दी और शव को पलंग के अंदर डाल दिया। वह घर का सामान जल्दी-जल्दी बेच रहा था। ताकि पैसे का कुछ जुगार हो जाए। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें