Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शुभमन ने तोड़ा विराट का रिकॉर्ड, धोनी से आगे निकले रोहित, जानिए कैसे !

तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड (India New Zealand) को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में कई सारे रिकॉर्ड बने और टूटे। जहां एक तरफ शुभमन गिल ने दोहरा शतक जड़कर कई सारे रिकॉर्ड अपने नाम किए, वहीं रोहित शर्मा ने देश के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। चलिए सबके बारे में आपको जानकारी देते हैं।

- Advertisement -

शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। ओवरऑल 8 बल्लेबाजों ने मिलकर 10 डबल सेंचुरी जमाई हैं। इनमें गिल दोहरा शतक जमाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल की उम्र में दोहरा शतक जमाया है। वहीं ईशान किशन ने 24 साल के उम्र में 210 रन तो रोहित शर्मा भी महज 26 साल के उम्र में 209 रन बनाए है।

सबसे कम परियों में बनाए एक हजार से अधिक रन

गिल ने इस पारी के दौरान वनडे क्रिकेट में अपने एक हजार रन पूरे कर लिए हैं। वे सबसे कम पारियों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। गिल ने 19 वनडे की 19 पारियों में यह रिकॉर्ड दर्ज किया है। पिछला भारतीय रिकॉर्ड विराट कोहली और शिखर धवन के नाम था। इन दोनों ने 24-24 पारियों में 1 हजार रन बनाए थे।

सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ा गिल ने

गिल ने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने का बनाया है। उन्होंने अपने ही देश के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है।

धोनी से आगे निकले रोहित शर्मा

उधर, टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित ने पूर्व कप्तान धोनी को पीछे छोड़ दिया। धोनी ने वनडे मैचों में भारतीय जमीन पर 123 छक्के लगाए थे। रोहित ने जब भारतीय पारी के तीसरे ओवर में हेनरी शिपली की गेंद पर छक्का लगाया तो वह धोनी से आगे निकल गए। भारतीय जमीन पर रोहित के छक्कों की संख्या अब 125 हो गई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें