Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सिद्धार्थनगर: नौटंकी की तो खोदकर गाड़ दूंगा… वीडियो में धमकाते नजर आये DSP !

सिद्धार्थनगर में DSP का ग्रामीणों को धमकाने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में DSP गांव वालों पर वर्दी का रौब दिखाते नजर आ रहे हैं। इसमें वो कह रहे हैं कि जितना आदेश हो गया है, उतना काम करिये। कोई ज्यादा नौटंकी करेगा, तो उसे खोद के जमीन में गाड़ दूंगा। हद से ज्यादा जाओगे तो दिमाग ठंडा कर दूंगा। घर खुदवा दूंगा, कई पुश्तें सुधर जाएंगी। DSP यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि 5-10 लाख में पाबंद करके जेल में जाल देंगे।

- Advertisement -

ग्रामीणों को जमकर सुनाई खरी-खोटी।

दरअसल, मामला गांव की जमीन के विवाद का था। गांव वाले विवादित स्थल पर दुर्गा मूर्ति की स्थापना की कोशिश कर रहे थे। जिसका एक महिला विरोध कर रही थी। इसी सिलसिले में उसने तहसील में शिकायत की थी। जिसको सुलझाने के लिए SDM के साथ DSP सुजीत कुमार मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान वो ग्रामीणों पर भड़क गए। उन्होंने ग्रामीणों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

यह पूरा मामला पथरा थाना क्षेत्र के तिगोड़वा का है। बताया जा रहा है कि यहां तीन दशक से नवरात्रि में दुर्गा पंडाल स्थापित किया जाता रहा है। मगर पिछले साल जिस जगह पंडाल लगता था, उसे लेकर विवाद हो गया। गांव की एक महिला ने इस भूमि को अपनी भूमि बताया और प्रतिमा स्थापित किये जाने का विरोध किया। तहसील में शिकायत पहुंचने पर SDM ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से बातचीत की थी। जिसके बाद गांव वाले विवादित स्थल के बगल में पंडाल लगाने के लिए मान गए थे। लेकिन इस साल एक बार फिर पंडाल की जमीन को लेकर विवाद हुआ। जिसकी सूचना महिला ने फिर से तहसील प्रशासन को दी। सूचना पर SDM और DSP मौके पर पहुंचे। विवादित स्थल पर पंडाल बनाते देख कर DSP सुजीत कुमार भड़क गए। जिसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को जमकर धमकाया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें