Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Sikandar: इंतजार खत्म! सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज, ईद पर मचेगा धमाका

Sikandar: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सिकंदर’ का टीजर आज रिलीज कर दिया है। सलमान के फैंस इस टीजर को लेकर जबरदस्त उत्साह में हैं। इस फिल्म का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक ए.आर. मुरुगुदास ने किया है, जो पहले ‘गजनी’ जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं।

- Advertisement -

टीजर में सलमान खान का एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है, जिसमें वह बुरी ताकतों को सबक सिखाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, “जो दिलों पर करता है राज, वही कहलाता है सिकंदर।”

यह फिल्म सलमान खान और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की पहली फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है। फिल्म में प्रतीक बब्बर, काजल अग्रवाल, शरमन जोशी, सत्यराज और अंजलि धवन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सलमान खान की फिल्में हमेशा से ईद के मौके पर रिलीज होती हैं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती हैं। इस साल भी ईद पर ‘सिकंदर’ के साथ सलमान अपने फैंस को एक्शन और रोमांस का जबरदस्त तड़का देने वाले हैं।

Also Read: Vivian Dsena: विवियन डीसेना ने 400 रिजेक्शन के बाद पाया टीवी इंडस्ट्री में पहचान, संघर्ष की कहानी से मिलेगी प्रेरणा

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें