Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मौनी अमावस्या पर मौन होकर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी, जानें आज के दिन दान का महत्व !

मौनी-अमावस्या (Mauni-Amavasya) के खास मौके पर आज गंगा घाटों पर स्नान-पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मौनी अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालु मौन होकर मां गंगा में पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। वाराणसी में अस्सी से राजघाट तक सभी प्रमुख घाटों पर स्नान के इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम हैं।

- Advertisement -

शनिवार को भगवान भाष्कर की प्रथम किरणों के साथ ही गंगा के तट पर मौनी अमावस्या का स्नान शुरू हो गया। माघ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को माघी अमावस्या या मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस साल मौनी अमावस्या 21 जनवरी को है। मौनी अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं।

 

2023 की पहली शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya) आज है। इस दिन दान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसे में आप अपनी राशि के अनुसार दान करने से मनोकामना पूरी होने की मान्यता है।

 

मौन रहने का क्या है महत्व ?

मौनी अमावस्या के दिन मौन धारण करते हुए जप-तप के कार्य किए जाते हैं। ज्योतिष शास्‍त्रों के अनुसार, मन के देवता चंद्र देव को माना जाता है और अमावस्‍या के दिन चंद्रमा के दर्शन ना होने की वजह से मन की स्थिति बिगड़ने लगती है। इसलिए इस दिन मौन रहकर कमजोर मन को संयमित करने का विधान है।

आज के दिन किसी पवित्र नदी में मौन धारण करते हुए डुबकी लगाने का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। तमाम तीर्थों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। आज के दिन मौन रहते हुए अमृत रूपी जल से स्नान करने से सारी साधना-मनोकामना पूर्ण होती है।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

आज के दिन किसी पवित्र नदी में मौन धारण करते हुए डुबकी लगाने का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। तमाम तीर्थों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। आज के दिन मौन रहते हुए अमृत रूपी जल से स्नान करने से सारी साधना-मनोकामना पूर्ण होती है।


मौनी अमावस्या पर मौन व्रत को लेकर मान्यता है कि जितना पुण्य होठों से प्रभु के नाम का जाप करने पर प्राप्त होता है, उससे कई गुणा ज्यादा पुण्य मन में हरी नाम का जाप करने से मिलता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें