Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हिमाचल प्रदेश : बीजेपी ने हिमाचल सरकार में डाली फुट,कांग्रेस के कई विधायक हुए बागी !

बिहार , छत्तीसगढ़ के बाद बीजेपी की नज़र अब हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर है। सुक्खू सरकार के बागी विधायक राजिंदर राणा ने राज्य की सरकार पर खूब जमकर हमला बोला। उन्होंने बताया कि सरकार को एक साल से ऊपर हो गया है। लेकिन प्रदेश में सब कुछ सही नही चल रहा है ,बागी विधायक का कहना कि मैंने कई बार ये बात हाईकमान को अवगत कराया। मुख्यमंत्री अपने विधायकों को सिर्फ जलील करने का काम करते है ,और विधायकों के द्वारा बताएगा काम भी नहीं करते है। कई बार बोलने के बाद भी कोई असर नहीं हुआ। बागी विधायक ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की कोई सर्कार ही नहीं थी। यहाँ सिर्फ मुख्यमंत्री के करीबियों की सरकार है। राज्य में बहुत जल्द ही सुक्खू सरकार गिरने वाली है। राणा ने आगे कहा कि हम सबने राज्यसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी को राजयसभा जीता कर भेजा ,और हमने हिमाचल प्रदेश के स्वभिमान को बचाया।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री के काले नाग वाले बयान पर बागी विधायक राजिंदर राणा ने प्रतिक्रिया दिया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करके के बताया एक साल से प्रदेश की हालत बहुत ख़राब हो गई है। युवा सरकारी नौकरी के लिए परीक्षा देकर सड़कों पर घूम रहे हैं। लेकिन उनके परीक्षा के रिसल्ट ही नहीं आ रहे हैं। प्रदेश की जनता से किया गया वादा नहीं पूरा किया जा रहा हैं। सिर्फ अपने करीबियों का काम किया जा रहा हैं।

राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत दौरान कहा कि बागी विधायक फिर से हमारे साथ आना चाहते हैं। लेकिन ये बात सरासर झूट है। उनके साथ अब कोई नहीं आना चाहता है। सभी ने बहुत सोच-समझकर ये निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने हम लोगों को तो काला नाग की संज्ञा दे दी है। अब इसका निर्णय प्रदेश की जनता करेगी। हम तो हिमाचल की जनता की भावनाओं के साथ हैं।

पूरा देश जनता हैं कि विक्रमादित्य राजा वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वीरभद्र सिंह के परिवार और उनके चाहने वालों को ज़लील किया हैं। ये बात प्रदेश की पूरी जनता जानती है। उन्होंने आगे कहा कि कल शुक्रवार को विक्रमादित्य ने सभी विधायकों से मुलाकात की थी। वह भी इस सरकार से खुश नहीं हैं। आगे प्रदेश में बहुत कुछ बदलने वाला है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें