Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अस्पताल से चोरी हुआ बेटा 42 साल बाद अपनी मां से मिला, हैरान करने वाली कहानी !

दक्षिण अमेरिका देश चिली से मां-बेटे की एक हैरान करने वाली घटना सामने आयी है। यहां एक मां अपने बेटे से पूरे 42 साल के बाद मिली। चार दशक बाद अपने बेटे से मिलकर मां और बेटा दोनों की काफी भावुक हो गए। दोनों के दूसरे के गले लगकर फफक-फफक कर रोने लग गए। दरअसल, 42 साल पहले मारिया एंजेलिका गोंजालेज ने अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया था। जिसके बाद अस्पताल कर्मचारी ने उसे बताया कि उसके बेटे की मौत हो गई। अस्पताल कर्मचारी ने मारिया से झूठ बोला और बच्चे को चुरा लिया था।

- Advertisement -

अस्पताल कर्मी ने बेटे की मौत का बोला था झूठ।

लेकिन 42 साल बाद मारिया अपने बेटे से मिली। उसके बेटे का नाम जिमी लिपर्ड थिनेड है। मां से इतने सालों बाद मिलने पर उसने वह बहुत ही भावुक हो गया। कहानी 42 साल पुरानी है जब मारिया ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। मारिया बेटे को हाथों में लिए निहार रही थी, तभी अस्पताल कर्मचारी उसे ले गए। बाद में उन्होंने मारिया को बताया कि उनके बेटे की मौत हो गई। लेकिन यह सच नहीं था। अस्पताल कर्मी ने उस बच्चे को चुरा लिया था। दरअसल, 1970 व 1980 के दशक में चिली के हजारों बच्चों को छीन लिया गया था।

NGO की मदद से जिमी को मिली अपनी मां।

जिमी का अपने जैविक माता-पिता को ढूंढने का सफर अप्रैल में शुरू हुआ। यह सब तब शुरू हुआ जब जिमी ने चिली में जन्मे बच्चों की कहानी को पढ़ा। जिसमें एक NGO ‘नोस बुस्कामोस’ ने चिली में जन्मे बच्चों को उनके असली माता-पिता से मिलाया था। नौ साल में नोस बुस्कामोस ने करीब 450 से अधिक बच्चों को उनके माता-पिता से मिलाया। संगठन से ही जिमी को अपनी मां के बारे में पता चला। उसे पता चला कि उसका जन्म पूर्व प्रसव सैंटियागो के एक अस्पताल में हुआ था। जिसके बाद जिमी को मां से लेकर इन्क्यूबेटर में रख दिया गया था। वहीं उसकी मां मारिया को छुट्टी दे दी गई थी। लेकिन जब वह लौटी तो उसे बच्चे के मरने की गलत सूचना दे दी गई थी।

जिसके बाद जिमी ने अपनी मां के पते के बारे में पता किया। चार दशकों बाद अपने बेटे से मिली मां अपनी आखों पर भरोसा नहीं कर पा रही थी। दोनों एक-दूसरे को देख कर बहुत भावुक हो गए।

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें