Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

शुभमन गिल को डेट करना चाहती हैं साउथ एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल, जानिए कौन हैं ये एक्ट्रेस ?

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल का नाम अक्सर बॉलीवुड और ग्लैमर वर्ल्ड की चर्चाओं में रहता है। कभी सारा अली खान तो कभी अनन्या पांडे के साथ उनका नाम जोड़ा गया। अब एक नई चर्चा ने जोर पकड़ा है। साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में शुभमन गिल को क्यूट बताते हुए उन्हें डेट करने की इच्छा जाहिर की है।

- Advertisement -

कौन हैं प्रज्ञा जायसवाल?

प्रज्ञा जायसवाल तमिल और तेलुगू इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उनका जन्म 12 जनवरी 1991 को मध्य प्रदेश के जबलपुर में हुआ था। उन्होंने पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई की लेकिन अपने मॉडलिंग करियर की वजह से फिल्मों का रुख किया। प्रज्ञा ने 2014 में तमिल फिल्म ‘विरट्टू’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा और इसके बाद 2015 में तेलुगू फिल्म ‘कांचे’ में शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू दक्षिण का फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला।

बॉलीवुड में प्रज्ञा की एंट्री

हाल ही में प्रज्ञा ने बॉलीवुड में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘खेल खेल में’ से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और आलोचकों से सराहना मिली। प्रज्ञा ने इसे अपने करियर का ‘ड्रीम कम ट्रू’ मोमेंट बताया।

शुभमन गिल पर क्या बोलीं प्रज्ञा?

प्रज्ञा जायसवाल ने एक इंटरव्यू में क्रिकेटर शुभमन गिल को लेकर खुलकर बात की। उनसे पूछा गया कि क्या वो किसी क्रिकेटर को डेट करना चाहेंगी, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि “शुभमन गिल बहुत क्यूट हैं और मैं उन्हें डेट करना चाहूंगी। जोड़ी बना दो यार!” उन्होंने शुभमन को सिंगल बताते हुए यह भी कहा कि वह उनके लिए एक आदर्श डेट पार्टनर हो सकते हैं।

शुभमन गिल का नाम पहले भी जुड़ चुका है इन तारिकाओं से

शुभमन गिल का नाम पहले भी सारा तेंदुलकर, सारा अली खान और अनन्या पांडे जैसी मशहूर हस्तियों के साथ जोड़ा जा चुका है। हालांकि, शुभमन ने अब तक किसी भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है।

प्रज्ञा के अवॉर्ड्स और फिल्में

प्रज्ञा जायसवाल ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में ‘नक्षत्रम,’ ‘अचारी अमेरिका यात्रा,’ और ‘अखंड’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। उनके अभिनय के लिए उन्हें फिल्मफेयर और दक्षिण भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (SIIMA) जैसे कई अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें