Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सपा के सोशल मीडिया हेड मनीष जगन अग्रवाल को मिली जमानत, 24 घंटे में ही जेल से बाहर आए

Sp समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सोशल मीडिया कॉर्डिनेटर मनीष जगन अग्रवाल (Manish Jagan Agarwal) को 24 घंटे के अंदर जेल से जमानत मिल गई है। वह जेल से रिहा हो गए हैं। सपा कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल को कल (8 जनवरी) उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया था।

- Advertisement -

 

 

अग्रवाल को सपा के सोशल मीडिया हैंडल से ट्विटर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इनके खिलाफ हजरतगंज थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार किया था।

 

मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद रविवार को डीजीपी मुख्यालय पहुंच गए थे। विवाद इतना तूल पकड़ा की कई जगह सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। और अब 24 घण्टे में ही रिहाई हो गई है।

 

 

वहीं, कल पूर्व सीएम अखिलेश यादव जब पुलिस मुख्यालय पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों द्वारा दी गई चाय पीने से इनकार कर दिया था।

 

 

उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ता से उनके लिए बाहर से चाय लाने को कहा। उन्होंने कहा, आपको नहीं पता, वे मेरी चाय में जहर मिला सकते हैं. मैं अपनी चाय खुद पीऊंगा और आप लोग (पुलिस वाले) अपनी चाय पी सकते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें