Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

चंद्रयान-3 की सफलता के लिए विशेष आरती, 1001 दीपों से लिखा चंद्रयान-3 !

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए जगह जगह पूजा-अर्चना की जा रही है। आज यानी 23 अगस्त को चंद्रयान 6 बजकर 4 मिनट को चांद की सतह पर लैंड करेगा। जिसे लेकर भारत समेत पूरी दुनिया की निगाहें चंद्रयान पर रहेंगी। आज का दिन भारत के लिए बहुत ही ख़ास होने वाला है। चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग भारत को ऐसा करने वाला पहला देश बनाएगी। जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह है।

- Advertisement -

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गयी।

चंद्रयान 3 के लिए कहीं नमाजें पढ़ी जा रही हैं तो कहीं पूजा और हवन किया जा रहा है। इसी तरह नमामि गंगे संस्था की ओर से सिंधिया घाट पर मां गंगा का पूजन कर आरती उतारी गयी। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गयी। वाराणसी के अस्सी घात और दशाश्वमेध घाट पर आरती के दौरान चंद्रयान की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की गई। अस्सी घाट की आरती में 1001 दीपों से चंद्रयान 3 लिखा गया।

बाबा विश्वनाथ से चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना की।

चंद्रयान 3 की सफलता के लिए काशी नगरी में अस्सी घाट पर आरती से पूर्व महामृत्युंजय जाप किया गया। वहां मौजूद सभी श्रद्धालुओं के हाथों में चंद्रयान 3 की तस्वीर दिखाई दे रही थी। सभी ने बाबा विश्वनाथ से चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग की प्रार्थना की। चंद्रयान 3 की सफलता को लेकर सभी देश वासियों में उत्साह एवं उमंग देखने को मिल रहा है। यहीं नजारा वाराणसी के घाटों पर भी देखने को मिला। जहां मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से लोगों चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की प्रार्थना कर रहे हैं। यहां सात अर्चकों द्वारा आरती की गई। साथ ही हजारों श्रद्धालुओं ने चंद्रयान 3 की फोटो सामने रख कर चांद पर सफल लैंडिंग के लिए आरती के दौरान प्रार्थना की।

आपको बता दें कि आज, 23 अगस्त की शाम 6.4 बजे चंद्रयान 3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करेगा। पूरे देश की निगाहें इस समय चंद्रयान 3 के ऊपर टिकी हुई है। चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग इसरो समेत पूरे भारत के लिए गौरवपूर्ण होने वाला है। पुरे विश्व की निगाहें आज भारत की ओर होंगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें