Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

मुझे फिक्सर-फिक्सर बोलते रहे… भद्दी गालियां बकीं, श्रीसंत ने गौतम गंभीर लगाए संगीन आरोप

श्रीसंत और गौतम गंभीर के बीच शुरू हुआ विवाद गहराता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के दो दिग्गज लीजेंड्स लीग क्रिकेट में बुधवार रात खेले गए मुकाबले में आमने-सामने आ गए। दोनों के बच जमकर बहस हुई। अब श्रीसंत ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए गौतम गंभीर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रीसंत ने वीडियो शेयर कर बता दिया कि आखिर गौतम गंभीर ने उन्हें ऐसा क्या कहा, जो बात कहा-सुनी तक पहुंच गई। श्रीसंत की माने तो झगड़ालू स्वभाव के गौतम मैच के दौरान उन्हें बार-बार फिक्सर-फिक्सर कह रहे थे। साथ ही भद्दी गालियां भी दे रहे थे जबकि उनकी ओर से एक शब्द भी नहीं कहा गया।

- Advertisement -

मैच के अगले दिन यानी गुरुवार की दोपहर श्रीसंत ने इंस्टाग्राम वीडियो पर कहा, ‘मैंने उनके लिए एक भी बुरे शब्द या अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। मैंने केवल इतना कहा, आप क्या कह रहे हैं? आप क्या कह रहे हैं? वास्तव में, मैं व्यंग्यात्मक तरीके से हंसता रहा क्योंकि वह कह रहे थे तुम एक फिक्सर हो, F*****F फिक्सर कहते रहे।’

श्रीसंत ने कहा कि उनका परिवार बहुत कुछ झेल चुका है। उनकी यहां कोई गलती नहीं थी। वह बस सीधे स्थिति स्पष्ट करना चाहते थे। लीजेंड्स लीग क्रिकेट में गौतम गंभीर इंडिया कैपिटल्स की कप्तानी कर रहे हैं तो श्रीसंत गुजरात जायंट्स की ओर से खेल रहे हैं, जिसकी कप्तानी पार्थिव पटेल के पास है। बुधवार रात जिस मैच में विवाद हुआ, उसे इंडिया कैपिटल्स ने 12 रन से जीत लिया। इस जीत में गौतम गंभीर की फिफ्टी काफी अहम रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें