Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Love Story: सीमा हैदर के बाद एक और महिला आई भारत , जाने पूरी कहानी !

Love Story: सीमा हैदर के बाद एक और मामला सामने आ रहा है पोलैंड की एक महिला को सोशल मीडिया पर चैटिंग के दौरान झारखंड के एक युवक से प्रेम हो गया। विदेशी महिला की एक छह साल की बेटी भी है। लेकिन अपने प्रेम के खातिर वो सात समंदर पार झारखंड आ पहुंची। हजारीबाग पहुंची महिला फिलहाल अपने प्रेमी के घर रह रही हैं।

- Advertisement -

 

 

 

सीमा हैदर और सचिन की तरह एक और ‘लव स्टोरी’ सामने आई हैं जहा इस बार पोलैंड की एक महिला इंस्टाग्राम पर झारखंड के एक युवक के साथ सोशल मिडिया पर चैटिंग करते हुए प्रेम कर बैठी। महिला इस कदर मोहब्बत कर बैठी कि वो अपनी छह साल की बेटी के साथ सात समंदर पार उसके घर पहुंच गई है।

 

 

महिला का नाम पोलाक बारबरा है, जो इन दिनों हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत खुटरा गांव में अपने प्रेमी मो. शादाब के घर में रह रही है। बारबरा और शादाब दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं। बारबरा का अपने पति से तलाक हो चुका है। वह चाहती हैं कि शादाब उससे शादी कर उसके साथ पोलैंड में सेटल हो जाए।

 

 

 

हर रोज महिला को देखने के लिए उसके घर सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। इससे वह परेशान हो उठी है। महिला से जब लोगो ने पूछा यहाँ कैसा लग रहा है उसने कहा कि हिन्दुस्तान उसे बेहद खूबसूरत देश लगा है। यहां के लोग भी बहुत अच्छे हैं, लेकिन जब लोग दिन भर हमें घेरे रहते हैं तो परेशान हो जा रही हूं। विदेशी महिला के गांव पहुंचने की खबर पाकर हजारीबाग मुख्यालय के डीएसपी राजीव कुमार और इलाके के दारोगा अभिषेक कुमार ने खुटरा पहुंचकर बारबरा से बातचीत की। उसने पुलिस अधिकारियों को अपना वीजा दिखाया।

 

 

 

बारबरा ने पुलिस को बताया कि वह अगले कुछ दिनों में अपने देश लौट जाएंगी। उनकी कोशिश होगी कि शादाब को पोलैंड का वीजा दिलवा सकें। बारबरा वहां नौकरी करती हैं। उनके पास बंगला-गाड़ी सब कुछ है !

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें