Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

यूपी में छात्रों की गुंडागर्दी: लड़कों ने टीचर के पैर में मारी गोली, 39 बार और गोली मारने की दी धमकी !

उत्तर प्रदेश के आगरा से कुछ छात्रों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दो लड़कों ने अपने टीचर के पैर में गोली मार दी। साथ ही खुद को गैंगस्टर बताते हुए वीडियो रिकॉर्ड किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गुरुवार शाम दो छात्रों ने एक शिक्षक को उनके कोचिंग सेंटर में घुसकर गोली मार दी। यही नहीं फिर रील बनाकर फिल्मी अंजाज में धमकी भी दी। दोनों लड़के अपने टीचर को 39 बार और गोली मारने की धमकी भी देते दिख रहे हैं। घायल टीचर का हादसे के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली मारने वाले दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है।

- Advertisement -

40 बार गोली मारनी है.. अभी तो एक मारी है।

दरअसल, टीचर सुमित सिंह मूलपुर निवासी हैं और खंदौली कस्बे में कोचिंग चलाते हैं। गुरूवार शाम को कोचिंग में पढ़ाते समय उनके साथ यह घटना हुई। कोचिंग में पहुंचे दो लड़कों ने उन्हें बाहर बुलाया। कुछ देर तीनों के बीच बातचीत हुई। इसके बाद एक किशोर ने तमंचे से सुमित के बाएं पैर में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही अन्य छात्र एवं आसपास के लोग सुमित की तरफ भागे। साथ ही लड़कों ने दावा किया कि छह महीने बाद टीचर को फिर से गोली मारने के लिए वापस आएंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें सुमित को 40 बार गोली मारनी है, जिसमें 39 अभी बाकी है।

सुमित ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वाले लड़कों की उनके भाई योगेंद्र से दोस्ती थी। जिनमें मोबाइल फोन को लेकर आपस में विवाद हुआ था। दोनों लड़के योगेंद्र के बारे में पूछने के लिए कोचिंग आये थे। सुमित से पूछताछ के दौरान एक लड़के ने उनके पैर में गोली मार दी। सुमित ने बताया कि दोनों आरोपित उनके यहां दो साल पहले उनके छात्र रह चुके हैं। दोनों किशोरों पर नामजद हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों किशोर सुमित के गांव के ही रहने वाले हैं। गोली मारने के बाद लड़कों ने सड़क पर रील बनाई।

लड़कों ने 25 सेकेण्ड की एक रील बनायी। जिसमें एक किशोर अपनी नाम बताता है। फिर अपने साथी के लिए कहता है कि, और तेरा नाम? साथी भी शेखी बघारने वाले अंदाज में बोलता है- चाना गैंगस्टर। पहला लड़का कहता है कि, उसकी टांगों को छलनी करूंगा। 40 गोली मारनी हैं, अभी तो एक मारी है। 39 रह गई हैं। प्रसारित वीडियो में युवक गाली-गलौज करता हुआ भी नजर आ रहा है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा लिखा है और हिरासत में लिया है।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें