Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

हिमाचल प्रदेश: सुक्खू ने सीएम, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

 चार बार के विधायक और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। सुक्खू के साथ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शिमला के रिज मैदान में हुए शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी मौजूदगी रही।

- Advertisement -

 

सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए हिमाचल प्रदेश आने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम बहुत खुश हैं, इन्होंने बहुत मेहनत की है। हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह के लिए रिज ग्राउंड में काफी संख्या में समर्थक पहुंचे हैं। समर्थकों में जश्न का माहौल है।

 

शिमला में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आज तो मौसम भी बहुत खुशनुमा हो गया है, आज शपथ ग्रहण समारोह भी बेहद शानदार होगा। नेता, कार्यकर्ता में जश्न का माहौल है। एक नई शुरुआत हो रही है। हिमाचल के साथ आने वाला वक्त और बी मज़बूत होगा।

 

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह खुशी की बात है, सुक्खू जी को पार्टी ने मौका दिया है, हिमाचल में पार्टी ने जो भी वादे किए हैं हमें उम्मीद है कि सुक्खू जी उन्हें पूरा करेंगे। यह एक सकारात्मक बदलाव है। यहां के लोग कांग्रेस को हमेशा से चाहते हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें