Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Super Blue Moon: आज चांद दिखेगा बेहद खास, आसमान में दिखेगा सुपरब्लू मून !

Super Blue Moon: इस बार रक्षाबंधन बेहद खास होगा। बुधवार, 30 अगस्त यानी की आज आसमान में बेहद खास चांद नजर आएगा। आज दुनियाभर में सुपरब्लू मून दिखाई देगा। आज फुल मून, ब्लू मून और सुपर मून तीनों एक साथ दिखाई देंगे। इस खगोलीय घटना को सुपर ब्लू मून कहा जाता है। आज रात में चन्द्रमा सामान्य से थोड़ा बड़ा और चमकीला दिखाई देगा। हालांकि आपको बता दें कि ब्लू मून केवल शब्द है, इसका चांद के रंग से कोई लेना देना नहीं है। जब एक महीने में दो पूर्णिमा पड़ती हैं तो इसे ब्लू मून कहते हैं। अगस्त माह में पहली पूर्णिमा 1 अगस्त को थी और दूसरी 31 अगस्त की रात हो दिखाई देगी। जिस कारण इसे ब्लू मून कहा जा रहा है।

- Advertisement -

जानकारी अनुसार सुपरब्लू मून की घटना तब होती है। जब चन्द्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है। उस समय चन्द्रमा सामन्य से बड़ा नजर आता है। नासा के अनुसार चन्द्रमा 30 अगस्त की रात 9.36 बजे चन्द्रमा पूरी तरह से चमकने लगेगा। बताया जा रहा है कि चांद का साइज 7 प्रतिशत बड़ा और 16 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा। आपको बता दें कि सुपरब्लू मून 2 या 3 साल के बाद ही देखने को मिलेगा। अब ऐसी घटना दोबारा 2026 में देखने को मिल सकती है। यदि आपको लग रहा होगा कि आज चन्द्रमा नीला नजर आएगा तो आप गलत हैं।

क्या होता है Super Blue Moon..?

चन्द्रमा पृथ्वी के चारों ओर एक अंडाकार कक्षा में चक्कर लगाता है। साथ ही चन्द्रमा और पृथ्वी की दूरी हर रोज बदलती रहती है। जब चांद पृथ्वी के करीब होता है और पूर्णिमा पड़ जाए तो इसे सुपर मून कहते हैं। अंतरिक्ष में होने वाली खगोलीय घटनाओं के कारण न्यू मून, फुल मून, सुपर मून और ब्लू मून दिखाई देता है। जब फुल मून, ब्लू मून और सुपर मून तीनों एक साथ दिखाई देते हैं। तो इस खगोलीय घटना को सुपर ब्लू मून कहा जाता है। इसमें चांद सामन्य से थोड़ा बड़ा नजर आता है। जब एक महीने में दो फुल मून (पूर्णिमा) पड़ती है, तो दूसरे फुल मून को ब्लू मून कहा जाता है। नासा के अनुसार, चांद सामान्य दिनों की तुलना में ज्यादा चमकीला नजर आता है और ऐसी घटना तभी होती है जब चांद पूरा होता है और इसकी कक्षा पृथ्वी के सबसे निकट होती है।

सुपर ब्लू मून कब देखें।

जानकारी अनुसार 30 अगस्त को सूर्यास्त के बाद से ही आप इस नज़ारे को अपनी आखों से देख पाएंगे। लेकिन रात 8 बजकर 37 मिनट पर सुपर ब्लू मून को देखा जा सकेगा। इस समय मून अधिक चमकीला और बड़ा दिखाई देगा। ब्लू मून को गुरूवार को सूर्योदय से पहले लगभग 4 बजकर 42 मिनट पर अस्त हो जाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें