Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

अंधविश्वास ने ली महिला की जान, पीटने के बाद गर्दन पर खड़ा हो गया तांत्रिक।

इटावा से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। भले ही आज भारत चाँद पर पहुंच रहा है। लेकिन आज भी समाज इतना पिछड़ा हुआ है कि अंधविश्वास का शिकार बन जाता है। ये अंधविश्वास है साल न जाने कितने मासूमों को अपनी चपेट में ले लेता है। भूत-प्रेत बाधा जैसी बातों में फसाकर डोंगी तांत्रिक न सिर्फ लोगों से पैसे लूटते हैं बल्कि, कितने लोगों की इस प्रकार के कृत्यों में जान चली जाती है। आश्चर्य की बात तो ये है कि पढ़े लिखे लोग भी इन ढोंगी बाबाओं के चक्कर में फस जाते हैं। इसी प्रकार का एक मामला इटावा से सामने आया है। जहां एक डोंगी के चक्कर में पड़कर सेवानिवत्त स्कूल टीचर की बेटी की जान चली गयी।

- Advertisement -

 

सेवानिवृत्त शिक्षक ने तांत्रिक को घर बुलाया था।

बता दें, सेवानिवत्त स्कूल टीचर को अपनी बेटी पर भूत-प्रेत का साया होने की आशंका थी। जिसके चलते वो एक तांत्रिक के संपर्क में आये। सेवानिवृत्त शिक्षक ने तांत्रिक को घर बुलाया था। भूत-प्रेत का साया बताकर इलाज कर रहे तांत्रिक ने महिला की पाइप से जमकर पिटाई की। उसे पीटकर बेहाल कर दिया। इसके बाद गर्दन पर खड़े होकर तांत्रिक ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद परिजनों को सात दिन में बेटी के उठने का आश्वासन देकर आरोपी फरार हो गया। जब 24 घंटों में महिला नहीं उठी तो परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

तांत्रिक ने भूत-प्रेत का साया होने की कही बात।

मामला कोतवाली क्षेत्र के पथवरिया का है। यहां के निवासी सुरेश सक्सेना सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। जो अपनी पत्नी, एक बेटा और शादीशुदा बेटी प्रिया (38) के साथ रहते थे। सुरेश की पत्नी रानी ने बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार थी। जिस कारण वो मायके में ही रहती थी। कई जगहों पर प्रिया का इलाज कराया गया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। कुछ समय पहले ही सुरेश सक्सेना के संपर्क में एक तांत्रिक आया। जिसने प्रिया पर भूत-प्रेत का साया होने की बात कही। उसने दावा किया कि वो अपनी तंत्र विद्या से प्रिया को ठीक कर देगा।

शुक्रवार को तांत्रिक सुरेश सक्सेना के घर आया और हवन किया। शनिवार को तांत्रिक ने भूत-प्रेत भगाने की बात कहकर प्रिया के साथ पानी के पाइप से मारपीट की। उसके बाद उसकी गर्दन पर खड़ा हो गया। इससे उसकी मौत हो गयी। हालांकि तांत्रिक ने परिजनों को भरोसा दिया कि उनकी पुत्री सात दिन में पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। किन्तु, रविवार देर शाम जब परिजनों को पुत्री के मृत होने का शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक़, मृतक प्रिया मानसिक रोगी थी। तांत्रिक क्रियाओं की वजह से महिला की मौत हुई। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें