Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

Sushant Singh Rajput Birthday: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो, हालत देख दहल जाएगा दिल

बॉलीवुड के चहेते सितारे और दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आज हमारे बीच नहीं हैं। हालांकि अपने करोड़ों फैंस के दिलों में वे आज भी जिंदा हैं। 14 जून, 2020 को सुशांत अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत पर आज भी सस्पेंस बरकरार है। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर आपका दिल दहल जाएगा। इसे सुशांत का आखिरी वीडियो बताया जा रहा और इसमें वह बहुत ही बीमार दिख रहे हैं।

- Advertisement -

 

सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी, 1986 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। सुशांत अगर आज जिंदा होते वो अपना 37वां जन्मदिन मना रहे होते। आज उनके फैंस उनका जन्मदिन मना रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।

 

पर, उनके वीडियो ने सबको भावुक कर दिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि वे कितने परेशान दिख रहे हैं। साथ ही जब उनसे कोई सवाल किया जा रहा है तो वो अजीब तरह से बड़बड़ाते दिख रहे हैं। उनकी जबान लड़खड़ाती ​नजर आ रही है। उनकी हालत देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्टर अपनी होश में नहीं हैं। उनके बाल बिखरे हुए हैं और उन्हें देखकर सिर्फ रोना आ रहा है।

 

https://www.instagram.com/reel/CmUMJ9OuvpS/?igshid=MDJmNzVkMjY%3D

 

सुशांत का ये वीडियो महज कुछ सेकेंड का है, लेकिन इस वीडियो ने फैंस को काफी दुखी कर दिया है। इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस रिया चक्रवर्ती पर भड़क उठे हैं। इनका कहना है कि रिया के कारण ही सुशांत की ऐसी हालत है।

 

सुशांत के पिता ने रिया पर लगाया था आरोप

आपको बता दें कि सुशांत के पिता ने भी रिया चक्रवर्ती पर ही बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। उन्होंने रिया पर सुशांत के अकाउंट से पैसे गायब करने और उन्हें इस हालात में पहुंचाने का भी जिम्मेदार ठहराया था। शुरुआती जांच में इसे कथित तौर पर सुसाइड बताया गया था।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें