Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

सीरिया में विद्रोही करने लगे कब्जा, राष्ट्रपति बशर भाग निकले! अब आगे क्या होगा

सीरिया में बीते 12 साल से चल रहा गृह युद्ध अब चरम पर पहुंच गया है। सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद को राष्ट्रपति भवन छोड़कर दूसरे देश में भागने को मजबूर होना पड़ा है। उधर, विद्रोही गुट तेजी से सीरिया के शहरों पर कब्जा जमाता जा रहा है। अब तक 4 शहर उसके कब्जे में आ चुके हैं। यहां तक की विद्रोहियों ने सीरिया के प्रमुख शहर होम्स पर भी कब्जा कर लिया है और राष्ट्रपति बशर के पिता की प्रतिमा को तोड़ दी है। इसके साथ ही विद्रोही अब वहां जश्न मना रहे हैं।

- Advertisement -

 

विद्रोहियों को मजबूत होता देख राष्ट्रपति असद और उनका परिवार देश छोड़ चुका है। राष्ट्रपति का परिवार रूस में जा छिपा है। वहीं राष्ट्रपित कहां गए हैं, अभी सेना इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है।

 

विद्रोही लड़ाके राजधानी दमिश्क में दाखिल हो चुके हैं। सीरिया सेना के जवान भी विद्रोही गुट के साथ दिख रहे हैं। ऐसे में साफ है कि उनका समर्थन इसी गुट को है। राष्ट्रपति भी इस बात को समझ) गए थे इसलिए देश छोड़कर निकल गए। विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने जेल में बंद कैदियों को रिहा करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें