Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu
Hindi English Marathi Gujarati Punjabi Urdu

तारक मेहता में होगी नए ‘टप्पू’ की एंट्री, जानिए कौन लेगा राज अनादकट की जगह

तारक मेहता का उल्टा चश्मा लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट टीवी सीरियल बना हुआ है। लेकिन पिछले कुछ समय से कई एक्टर्स ने शो को छोड़ दिया है, जिसकी वजह से दर्शकों में शो की लोकप्रियता कम हो गई है। धारावाहिक के प्रशंसकों को झटका तब लगा, जब शो में टप्पू का किरदार निभाने वाले राज अनादकट ने भी शो को अलविदा कह दिया। राज अनादकट के बाद नया टप्पू कौन होगा, इसको लेकर कई अटकलें लगाई जा रही थीं। अब जाकर फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है। शो के मेकर्स ने बताया है कि धारावाहिक में नए टप्पू की एंट्री हो गई है।

- Advertisement -

 

नीतीश भलूनी निभाएंगे टप्पू का किरदार
सूत्रों के अनुसार, तारक मेहता के मेकर्स ने राज अनादकट के जाने के बाद नीतीश भलूनी को टप्पू के रोल के लिए कास्ट किया है। नीतीश पहले भी टेलीविजन स्क्रीन्स पर नजर आ चुके हैं। नीतीश ने इससे पहले ‘मेरी डोली मेरे अंगना’ नामक शो में बतौर एक्टर काम किया था। नीतीश को ‘मेरी डोली मेरे अंगना’ में अच्छी एक्टिंग के लिए खूब सराहना मिली थी। तारक मेहता में टप्पू का रोल निभाने के लिए नीतीश जल्द ही शूटिंग शुरू करेंगे। यह तो वक्त ही बताएगा कि नीतीश दर्शकों के दिल में जगह बना पाते हैं या नहीं, पर दर्शक नीतीश को टप्पू का रोल निभाने को लेकर काफी उत्साहित हैं।

 

राज ने सोशल मीडिया पर लिखा था भावुक संदेश
शो छोड़ने के बाद राज अनादकट ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि, ‘सभी को नमस्कार, सभी सवालों और अटकलों पर विराम लगाने का समय आ गया है। नीला फिल्म प्रोडक्शन और ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के साथ मेरा सफर अब आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। TMKOC की पूरी टीम, मेरे दोस्त, परिवार और बेशक आप सभी।’

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

The specified carousel is trashed.

इसे भी पढे ----

वोट जरूर करें

क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड ड्रग्स केस में और भी कई बड़े सितारों के नाम सामने आएंगे?

View Results

Loading ... Loading ...

आज का राशिफल देखें